कब्रिस्तान में 3000 मुर्दों के लिए ऑर्गेनाइज की गई 'मूवी नाइट', शानदार खाने का किया गया बंदोबस्त

Edited By Harman Kaur,Updated: 08 Jul, 2024 05:11 PM

movie night organised for 3000 dead bodies

थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा प्रांत से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक कब्रिस्तान में 3000 मुर्दों के लिए फिल्म स्क्रीनिंग की गई। अधिकारियों ने कब्रिस्तान  कुर्सियां लगाई और इस दौरान 4 स्टाफ मेंबर भी मौजूद रहे। इतना ही नहीं शानदार खाने भी...

नेशनल डेस्क: थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा प्रांत से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक कब्रिस्तान में 3000 मुर्दों के लिए फिल्म स्क्रीनिंग की गई। अधिकारियों ने कब्रिस्तान  कुर्सियां लगाई और इस दौरान 4 स्टाफ मेंबर भी मौजूद रहे। इतना ही नहीं शानदार खाने भी प्रबंध किया गया। यह फिल्म लगातार पांच दिन शाम 7 बजे से आधी रात तक दिखाई गई। जानिए आखिर क्यों मुर्दों के लिए गई फिल्म स्क्रीनिंग?

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वोत्तर थाईलैंड का ये कब्रिस्तान चीनी लोगों के करीब 3000 वंशजों का विश्राम स्थल माना जाता है, जो थाईलैंड में रहने आए थे। उन लोगों की आत्माओं को याद करने के लिए ही फिल्म दिखाई गई। फिल्म की स्क्रीनिंग 2 से 6 जून, 2024 तक हुई थी। इस ओपन-एयर फिल्म शो के दौरान चार स्टाफ मेंबर भी मौजूद थे। फिल्में हर दिन शाम 7 बजे से आधी रात तक दिखाई गईं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने बताया कि कब्रिस्तान में कतारों में कुर्सियां लगाई गई और शानदार खाने का भी आयोजन किया गया। इसके बाद आत्माओं को कागज देकर सम्मानित किया गया।

'सिर्फ जीवित लोग ही क्यों लें फिल्मों का आनंद...'
वहीं, थाई दैनिक समाचार पत्र खाओसोड के मुताबिक, आत्माओं की शांति और उन्हें आधुनिक मनोरंजन प्रदान करने के लिए सवांग मेट्टा थम्मासाथन फाउंडेशन द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के आयोजक का कहना है कि सिर्फ जीवित लोग ही फिल्मों का आनंद क्यों लें? उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान में फिल्में दिखाने के विचार से उन्हें शुरुआत में घबराहट हुई थी। फिर जैसे-जैसे प्रोजेक्ट पर काम आगे बढ़ा, हैरानी और डर खत्म होने लगा। उन्होंने कहा कि ये अनुभव बिल्कुल अलग और सकारात्मक है।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!