Edited By Rohini Oberoi,Updated: 09 Apr, 2025 11:11 AM
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसका पति नपुंसक है। इसके साथ ही उसने अपने ससुराल वालों पर दहेज मांगने और उसे प्रताड़ित करने का...
नेशनल डेस्क। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसका पति नपुंसक है। इसके साथ ही उसने अपने ससुराल वालों पर दहेज मांगने और उसे प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।
शादी के बाद खुली नपुंसकता की सच्चाई
जानकारी के मुताबिक महिला की शादी दिसंबर 2024 में हुई थी। शादी के 15 दिन बाद ही पत्नी को अपने पति की नपुंसकता के बारे में पता चला जिससे वह हैरान रह गई। जब उसने पति से इस बारे में सवाल किया तो उसने सिर्फ इतना कहा कि यह बात किसी को मत बताना। पति ने यह भी बताया कि उसका इलाज चल रहा है। इसके बाद तीन महीने बाद जब महिला मायके आई तो उसने पूरी सच्चाई अपने परिवार को बता दी।
यह भी पढ़ें: घोर कलयुग! सगाई बेटी से और नैन मटक्का सास से, शादी से कुछ दिन पहले ही दुल्हन की मां...
ससुराल वालों द्वारा धमकी और प्रताड़ना
महिला ने बताया कि सच्चाई बताने के बाद उसके चाचा ससुर ने महिला के भाई को थप्पड़ मारा और 25 लाख रुपये की मांग की। उसने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं लाए गए तो उसकी बहन को घर से निकाल दिया जाएगा। इसके बाद महिला को ससुरालवालों से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: पिता की आंखों के सामने एक साथ उठी बेटे और बेटी की अर्थी, घर में मची चीख पुकार
पुलिस ने किया मामला दर्ज
महिला ने इस मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उसने अपने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया। इसके अलावा उसने पति, सास, ससुर और चाचा ससुर के खिलाफ दहेज और प्रताड़ना की धाराओं में भी मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
यह मामला रतलाम जिले में एक नई चर्चा का विषय बन गया है जहां एक महिला ने अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ी और अपनी मुश्किलें साझा की। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में आगे क्या कदम उठाती है।