Breaking




हे भगवान! तार-तार हुआ बाप-बेटी का पवित्र रिश्ता, चाकू से कर दिया पिता के गुप्तांग पर वार...

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 25 Mar, 2025 12:13 PM

mumbai daughter attacked father private parts with a knife

बेटी और पिता का रिश्ता बेहद पवित्र माना गया है लेकिन अगर यही रिश्ता शर्मसार हो जाए तो क्या कहा जा सकता है इतना ही नहीं बल्कि इंसानियत से भी भरोसा उठने लगता है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला मुंबई से सटे नालासोपारा से सामने आया है। यहां अपने पिता के...

नेशनल डेस्क। बेटी और पिता का रिश्ता बेहद पवित्र माना गया है लेकिन अगर यही रिश्ता शर्मसार हो जाए तो क्या कहा जा सकता है इतना ही नहीं बल्कि इंसानियत से भी भरोसा उठने लगता है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला मुंबई से सटे नालासोपारा से सामने आया है। यहां अपने पिता के यौन उत्पीड़न से परेशान होकर एक बेटी ने उसके गुप्तांग पर चाकू से हमला कर दिया। 

सौतेले पिता पर बेटी ने चाकू से किया हमला 

पिता द्वारा किए जा रहे यौन उत्पीड़न से तंग आकर बेटी ने अपने सौतेले पिता पर चाकू से हमला कर दिया। लड़की ने पिता के गुप्तांग पर भी हमला किया। फिलहाल पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया है और घायल सौतेले पिता को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

 

यह भी पढ़ें: मम्मी-पापा ने नहीं दिलावाया iPhone तो बेटी ने उठा लिया ऐसा खौफनाक कदम कि सुनकर आपके भी...

 

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मुंबई से सटे नालासोपारा में हुई है। यहां सौतेले पिता के लगातार एक साल से शारीरिक शोषण से तंग आकर 24 वर्षीय बेटी ने चाकू से हमला कर दिया। लड़की ने सौतेले पिता के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया। इस हमले के बाद आरोपी बेटी खून से लथपथ चाकू लेकर सड़क पर खड़ी हो गई जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

वहीं पुलिस ने बताया कि लड़की की मां ने दूसरी शादी की थी और उसका सौतेला पिता लगभग पिछले 1 साल से लड़की के साथ शारीरिक शोषण कर रहा था। इसके बाद तंग आकर लड़की ने यह कदम उठा लिया। 

 

यह भी पढ़ें: 'प्राइवेट पार्ट को छूना रेप की कोशिश नहीं'... के मामले पर Supreme Court ने सुनाया बड़ा फैसला, जानें वजह

 

पिता की आंख पर पट्टी बांधकर किया चाकू से हमला

सोमवार की दोपहर लड़की ने अपने सौतेले पिता की आंख पर पट्टी बांधकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान हमले में बेटी ने सौतेले पिता के प्राइवेट पार्ट पर भी कई वार किये। पिता बाहर की तरफ भागा लेकिन लड़की ने बाहर भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और वह हमले पर हमला करती रही। 

फिलहाल लड़की पुलिस की हिरासत में है। वहीं पुलिस का कहना है कि लड़की के बयान के आधार पर पिता के ऊपर भी मामला दर्ज कर लिया गया है और लड़की पर भी FIR रजिस्टर कर ली गई है। 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!