मुंबईः शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने एसयूवी से महिला और पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, आरोपी अरेस्ट

Edited By Yaspal,Updated: 18 Jun, 2024 10:31 PM

mumbai drunk man hits woman and policeman with suv accused arrested

मुंबई के खार इलाके में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने एक व्यस्त मार्ग पर अपनी ‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल' (एसयूवी) से एक महिला और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी।

नेशनल डेस्कः मुंबई के खार इलाके में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने एक व्यस्त मार्ग पर अपनी ‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल' (एसयूवी) से एक महिला और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने रविवार शाम करीब 7:45 बजे हुई दुर्घटना के सिलसिले में आरोपी हितेन देसाई को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना के समय देसाई शराब के नशे में था और बांद्रा में संपर्क मार्ग पर वाहन चला रहा था।
.
अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पहले एक महिला को टक्कर मारी जो अपने दोपहिया वाहन के पास पति के साथ खड़ी थी और इसके बाद उसे (आरोपी को) रोकने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मी को एसयूवी से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि देसाई ने अपना वाहन नहीं रोका, लेकिन स्थानीय लोगों ने कुछ दूरी पर उसे पकड़कर यातायात पुलिस के हवाले कर दिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!