mahakumb

मुस्लिम लड़के ने बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, नौ महीनों तक लड़की से किया रे'प, फिर...

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 14 Mar, 2025 02:54 PM

muslim boy put pressure to convert religion

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मुस्लिम युवक ने इंस्टाग्राम पर नाम बदलकर एक हिंदू महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी ने महिला पर बच्चों सहित धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाया

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मुस्लिम युवक ने इंस्टाग्राम पर नाम बदलकर एक हिंदू महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी ने महिला पर बच्चों सहित धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाया और नौ महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया। रमजान के दौरान जब आरोपी ने फिर महिला पर रोजा रखने का दबाव डाला तो उसने विरोध किया, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर के माजिद ने 9 महीने पहले सोशल मीडिया पर 'अंश चौधरी' के नाम से आईडी बनाई थी। इसी आईडी के जरिए उसने हापुड़ की एक महिला से दोस्ती की। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई और आरोपी युवक माजिद पीड़ित महिला को उसकी 9 साल की बेटी के साथ हापुड़ से मुजफ्फरनगर ले आया।

रोजा रखने से मना किया तो हुई मारपीट

पीड़ित महिला का आरोप है कि रमजान के दौरान आरोपी युवक माजिद ने उससे कहा कि उसे सुबह जल्दी उठकर रोजा रखना होगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। महिला ने यह भी बताया कि माजिद उसकी बेटी के साथ भी गलत काम करने की कोशिश करता था और उसने उससे कई लाख रुपये भी लिए हुए हैं। 11 मार्च को पीड़ित महिला शिवसेना कार्यकर्ताओं के साथ मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली पहुंची, जहां उसने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। महिला ने आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पीड़िता ने सुनाई अपनी दर्दनाक कहानी

पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी एक लड़के से इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई थी, जो उससे हिंदू बनकर बात करता था। बाद में वह उसे मुजफ्फरनगर ले आया। महिला ने बताया कि वह उसके साथ पूजा-पाठ भी करता था, लेकिन रोजे के दौरान उसने उससे रोजा रखने के लिए कहा और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। महिला ने बताया कि आरोपी ने उससे कहा कि उसे चिकन बनाना होगा और बच्चों को भी वह काम करना होगा जिससे मुसलमान बनते हैं। जब महिला ने इसका कारण पूछा तो आरोपी ने बताया कि उसका असली नाम माजिद है और उसने उसे मुस्लिम बनाने के लिए ऐसा किया है। महिला ने बताया कि माजिद उसे बहुत प्रताड़ित करता था और उसने उसके साथ गलत तरीके के वीडियो बना लिए थे। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी देता था और उसने उसकी बेटी के साथ भी गलत हरकत करने की कोशिश की। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसका पूरा बैंक अकाउंट खाली कर दिया और उसके दो-तीन मकान भी बिकवा दिए।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!