Breaking




पहचान छिपाकर मुस्लिम लड़कों ने की दोस्ती, फिर ब्लैकमेल कर 3 लड़कियों के साथ किया दुष्कर्म

Edited By Harman Kaur,Updated: 25 Apr, 2025 03:51 PM

muslim boys befriended 3 girls by hiding their identity

मध्यप्रदेश के भोपाल में एक निजी कॉलेज की 3 लड़कियों के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहचान छिपाकर लड़कियों से दोस्ती की और उनके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: मध्यप्रदेश के भोपाल में एक निजी कॉलेज की 3 लड़कियों के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहचान छिपाकर लड़कियों से दोस्ती की और उनके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

क्या कहती है पुलिस?
भोपाल के पुलिस आयुक्त एच सी मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने इस अपराध के सिलसिले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इसकी जांच के लिए पुलिस की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि फरार तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। अधिकारी ने बताया कि तीनों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम एवं मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से एक फरहान अली उर्फ ​​फराज कॉलेज का पूर्व छात्र है और उसने दो साल पहले अपनी पहचान छिपाकर एक लड़की से दोस्ती की थी, जब वह नाबालिग थी। उन्होंने बताया कि उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़ितों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों का हवाला देते हुए पुलिस ने कहा कि आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया तथा उसकी सहेलियों को दो दोस्तों से मिलने के लिए विवश किया। इसी तरह अन्य लड़कियों का दुष्कर्म किया गया और विडियो बनाकर उनको भी ब्लैकमेल किया गया।

पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत
यह घटना 18 अप्रैल को तब प्रकाश में आई जब पहली पीड़िता ने बाग सेवनिया पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे अपने दोस्तों से अपनी सहेलियों को मिलवाने के लिए मजबूर किया तथा उन्होंने उनका यौन शोषण किया तथा उन्हें ब्लैकमेल किया।जांचकर्ताओं के करीबी सूत्रों के अनुसार, जांच आगे बढ़ने पर पीड़ितों और आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!