Edited By Anu Malhotra,Updated: 22 Mar, 2025 03:57 PM

दुनिया भर में जनसंख्या वृद्धि का सिलसिला निरंतर जारी है, और इस बीच एक नया और दिलचस्प ट्रेंड सामने आया है। हाल ही में प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 2060 तक दुनिया में मुसलमानों की आबादी में लगभग 70 प्रतिशत की...
नेशनल डेस्क: दुनिया भर में जनसंख्या वृद्धि का सिलसिला निरंतर जारी है, और इस बीच एक नया और दिलचस्प ट्रेंड सामने आया है। हाल ही में प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 2060 तक दुनिया में मुसलमानों की आबादी में लगभग 70 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। इस वृद्धि के चलते, मुसलमानों की संख्या 3 बिलियन से अधिक हो सकती है। इस आंकड़े से यह भी साफ़ हो गया है कि आने वाले समय में इस्लाम दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है।
इस्लाम: सबसे तेजी से बढ़ने वाला धर्म
प्यू रिसर्च के अनुसार, इस्लाम वर्तमान में दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला धर्म है। 2060 तक, मुसलमानों की संख्या वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े धार्मिक समूह के रूप में उभरने का अनुमान है।
इस वृद्धि के प्रमुख कारणों में शामिल हैं:
-
मुसलमानों की युवा जनसंख्या का उच्च प्रतिशत
-
मुस्लिम परिवारों में उच्च प्रजनन दर
-
धर्म परिवर्तन के कारण वृद्धि
दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा मुस्लिम
2060 तक, वैश्विक जनसंख्या में 32% का इजाफा होने का अनुमान है, जबकि मुस्लिम जनसंख्या में 70% की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जो वैश्विक औसत से दोगुना है। यह रिपोर्ट यह भी कहती है कि 2060 तक इस्लाम, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा, और मुस्लिम जनसंख्या 3 अरब का आंकड़ा पार कर जाएगी।
कनाडा और अमेरिका में मुस्लिम जनसंख्या में बढ़ोतरी: प्यू रिसर्च सेंटर के अध्ययन के अनुसार, कनाडा में 2030 तक मुसलमानों की जनसंख्या तीन गुना बढ़कर 2.7 मिलियन तक पहुँच जाएगी, जो 2010 में केवल 9.4 लाख थी। इससे मुस्लिमों का कुल जनसंख्या में हिस्सा 6.6 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा। इसी तरह, अमेरिका में भी मुस्लिम जनसंख्या में वृद्धि देखी जा रही है। 2010 में 0-4 साल के मुस्लिम बच्चों की संख्या 2 लाख थी, जो 2060 तक बढ़कर लगभग 6 लाख होने की संभावना है।
भारत में हिंदू जनसंख्या: रिपोर्ट के अनुसार, भारत और नेपाल में हिंदू जनसंख्या में कोई खास बदलाव नहीं होगा। 2010 में भारत की जनसंख्या का 80 प्रतिशत हिस्सा हिंदू था, और 2050 तक यह घटकर 77 प्रतिशत रह जाएगा। हालांकि, भारत की जनसंख्या 2050 तक दुनिया की कुल जनसंख्या का 18 प्रतिशत बनी रहेगी। भारत में हिंदू जनसंख्या अगले 25 सालों में 1 अरब से बढ़कर 1.4 अरब हो सकती है।