JP नड्डा ने कांग्रेस नेताओं को बताया ‘नकली देशभक्त', कहा- एक भी नेता ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' नहीं गया

Edited By Harman Kaur,Updated: 10 Aug, 2024 05:44 PM

nadda calls congress leaders  fake patriots

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसके नेताओं को ‘‘नकली देशभक्त'' बताया है। साथ ही उन पर समाज को बांटने तथा केवल एक परिवार की चिंता करने का आरोप लगाया है।

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसके नेताओं को ‘‘नकली देशभक्त'' बताया है। साथ ही उन पर समाज को बांटने तथा केवल एक परिवार की चिंता करने का आरोप लगाया है।

‘संकीर्ण सोच और छोटी सोच वाले ये लोग...'
बता दें कि गुजरात के राजकोट में भाजपा की तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले एक सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। नड्डा ने कहा कि ‘‘संकीर्ण सोच और छोटी सोच वाले ये लोग'' ‘भारत जोड़ो यात्रा' के जरिए देश को जोड़ने में व्यस्त हैं, लेकिन उन्होंने भारत को एकजुट करने में सरदार पटेल के योगदान की उपेक्षा की। नड्डा ने कांग्रेस पर चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु और नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि आज तक एक भी कांग्रेस नेता केवडिया में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर पुष्प अर्पित करने नहीं गया, जिन्होंने 562 रियासतों को एक साथ लाकर इस महान भारत का निर्माण किया था।''
PunjabKesari
अपने हितों की पूर्ति के लिए समाज को बांटते हैं नकली देशभक्त: जे पी नड्डा
जे पी नड्डा ने कहा, ‘‘ऐसी संकीर्ण सोच और छोटी सोच वाले ये लोग भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से भारत को जोड़ने में लगे हैं। आइए भारत को एकजुट करने वाले को नमन कीजिए। कभी गुजरात और केवडिया आइए और लौह पुरुष सरदार पटेल को पुष्प अर्पित कीजिए, जिन्होंने देश का एकीकरण किया। भारत जोड़ो यात्रा आयोजित करने वाले लोगों को याद रखना चाहिए कि भारत को एक करने में सरदार पटेल का कितना बड़ा योगदान था।'' नड्डा ने आरोप लगाया कि देश की जनता और इसके युवा इन नकली देशभक्तों को सच्चाई दिखाएंगे जो देश को राजनीति के चश्मे से देखते हैं और राजनीति के लिए तथा अपने हितों की पूर्ति के लिए समाज को बांटते हैं।
PunjabKesari
'562 रियासतों को एक साथ लाना कोई आसान काम नहीं था...'
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि वह कांग्रेस नेताओं को याद दिलाना चाहते हैं कि देश सरदार पटेल और अन्य देशभक्तों के योगदान को कभी नहीं भूलेगा जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा, ‘‘अपने चश्मे से आप केवल एक परिवार को देखते हैं। आप चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान को भूल जाते हैं...आप उन लाखों लोगों और नेताओं के योगदान को भूल जाते हैं जिन्होंने भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। आपको केवल एक परिवार याद रहता है।'' नड्डा ने महात्मा गांधी और सरदार पटेल जैसे नेताओं के माध्यम से भारत के स्वतंत्रता संग्राम में गुजरात द्वारा दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा, ‘‘562 रियासतों को एक साथ लाना कोई आसान काम नहीं था, लेकिन भारत के लौह पुरुष, जिनका जन्म गुजरात की इस पवित्र भूमि पर हुआ था, ने दो साल के भीतर 562 रियासतों को एक साथ लाकर भारत को महान बनाया।''

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!