Edited By Parminder Kaur,Updated: 16 Feb, 2025 05:28 PM

आजकल महिलाओं की खूबसूरती को और निखारने के लिए कई तरीके मौजूद हैं, जिनमें से एक है नेल एक्सटेंशन। नेल एक्सटेंशन यानी नाखूनों को आकर्षक बनाने के लिए उन पर प्लास्टिक के नाखून लगवाना, जिससे वे ज्यादा खूबसूरत दिखें। हालांकि, इसे शुरू में सिर्फ खास अवसरों...
नेशनल डेस्क. आजकल महिलाओं की खूबसूरती को और निखारने के लिए कई तरीके मौजूद हैं, जिनमें से एक है नेल एक्सटेंशन। नेल एक्सटेंशन यानी नाखूनों को आकर्षक बनाने के लिए उन पर प्लास्टिक के नाखून लगवाना, जिससे वे ज्यादा खूबसूरत दिखें। हालांकि, इसे शुरू में सिर्फ खास अवसरों और पार्टीज के लिए किया जाता था, लेकिन अब महिलाएं हमेशा ही प्लास्टिक नाखून लगवाकर रखती हैं। हालांकि, यह तरीका सही नहीं है और इसके कई नुकसान हो सकते हैं। इस बारे में डॉक्टर नरेन्द्र निकुम्भ बताते हैं कि नेल एक्सटेंशन करवाने से नाखूनों में गंदगी और इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ प्रमुख नुकसानों के बारे में...
1. नेल डैमेज (नाखूनों का खराब होना)
नकली नाखूनों का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से असली नाखूनों की सतह कमजोर हो जाती है, जब इन्हें हटाया जाता है, तो असली नाखूनों पर प्रेशर पड़ता है, जिससे वे टूटने और कमजोर होने लगते हैं।
2. नेल इंफेक्शन (नाखूनों में संक्रमण)
नेल एक्सटेंशन के कारण नाखूनों के नीचे धूल, मिट्टी या गंदगी इकट्ठी हो जाती है, जो साफ करना बहुत मुश्किल होता है। इससे बैक्टीरिया या फंगल इंफेक्शन हो सकता है, जिससे नाखूनों में सूजन, दर्द और जलन हो सकती है।
3. एलर्जी
नेल एक्सटेंशन को लगाने के लिए जो ग्लू का इस्तेमाल किया जाता है, उससे कभी-कभी क्यूटिकल्स (नाखूनों के आसपास की त्वचा) में एलर्जी हो सकती है। इसके साथ ही यूवी रेज में ड्राई होने से भी एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है।
4. UV रेज का असर
नेल एक्सटेंशन को चिपकाने के लिए नाखूनों को यूवी लैंप में रखा जाता है। हालांकि, यह नाखूनों को मजबूती देता है, लेकिन इससे त्वचा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। लंबे समय तक इसका प्रभाव स्किन कैंसर का खतरा भी बढ़ा सकता है।
5. नाखूनों की ग्रोथ रुकना
नकली नाखूनों का लगातार इस्तेमाल करने से नाखूनों की प्राकृतिक वृद्धि रुक सकती है। असली नाखूनों को ढकने से वे धीरे-धीरे बढ़ते हैं, जिससे उनकी ग्रोथ में रुकावट आ सकती है।