भाजपा को आतंकवादियों की पार्टी कहने पर भड़के मुख्तार नकवी, बोले- ‘मोहब्बत की दुकान' पर नफरत बेच रही है कांग्रेस

Edited By Harman Kaur,Updated: 13 Oct, 2024 05:48 PM

naqvi furious over kharge s comment

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की भाजपा को ‘‘आतंकवादियों की पार्टी'' कहने वाली टिप्पणी की भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी ‘‘मोहब्बत की दुकान'' में नफरत बेच रही है। नकवी ने कहा कि...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की भाजपा को ‘‘आतंकवादियों की पार्टी'' कहने वाली टिप्पणी की भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी ‘‘मोहब्बत की दुकान'' में नफरत बेच रही है। नकवी ने कहा कि विपक्षी पार्टी राष्ट्रवादियों को आतंकवादी और राष्ट्र विरोधियों को राष्ट्रवादी बताने वाले ‘‘प्रमाणपत्र बांटने का बहुराष्ट्रीय वितरण केंद्र'' बन गई है।

हार के अवसाद में कांग्रेस के मन में घर कर गई है निराशा: नकवी
मुख्तार अब्बास नकवी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि हार के अवसाद में कांग्रेस के मन में निराशा घर कर गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ‘‘वंशवाद के लिए राजनीतिक खतरे'' को ‘‘लोकतंत्र के लिए खतरे'' के रूप में चित्रित करने की कोशिश कर रही है, जो उसकी बुद्धिमत्ता को नहीं, बल्कि अहंकार को दर्शाता है। नकवी ने कहा कि ‘‘आत्मनिरीक्षण'' करने के बजाय कांग्रेस अभी भी ‘‘आत्मसंतुष्टि'' में लगी हुई है और अपनी अंदरुनी कलह के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को दोषी ठहरा रही है।

खड़गे ने भाजपा को कहा था ‘‘आतंकवादियों की पार्टी''
खड़गे ने कांग्रेस को ‘‘अर्बन नक्सल गिरोह'' द्वारा चलाए जाने संबंधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया टिप्पणी को लेकर शनिवार को उन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ‘‘आतंकवादियों की पार्टी'' है। खड़गे ने आरोप लगाया कि वे (भाजपा) ‘लिंचिंग' करते हैं और लोगों को पीटते हैं तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) समुदायों के लोगों पर अत्याचार करते हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!