Breaking




सुनीता विलियम्स की वापसी के बाद बड़ा सवाल – रिटायरमेंट के बाद NASA से मिलेगी कितनी पेंशन?

Edited By Anu Malhotra,Updated: 19 Mar, 2025 07:09 PM

nasa  sunita williams retirement salary pension

नौ महीने तक अंतरिक्ष में रहने के बाद आखिरकार नासा की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती पर लौट आए हैं। अब वे अगले 45 दिनों तक नासा की मेडिकल निगरानी में रहेंगे, ताकि उनके स्वास्थ्य पर गहराई से अध्ययन किया जा सके। इस बीच, कई लोग यह जानना...

नेशनल डेस्क: नौ महीने तक अंतरिक्ष में रहने के बाद आखिरकार नासा की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती पर लौट आए हैं। अब वे अगले 45 दिनों तक नासा की मेडिकल निगरानी में रहेंगे, ताकि उनके स्वास्थ्य पर गहराई से अध्ययन किया जा सके। इस बीच, कई लोग यह जानना चाहते हैं कि सुनीता विलियम्स को रिटायरमेंट के बाद कितनी पेंशन मिलेगी और नासा अपने पूर्व कर्मचारियों को कौन-कौन सी सुविधाएं देता है?

कितनी है सुनीता विलियम्स की सैलरी?

सुनीता विलियम्स कई बार अंतरिक्ष यात्रा कर चुकी हैं और नासा में GS-15 ग्रेड पे की एस्ट्रोनॉट हैं, जो सबसे हाई लेवल का पे ग्रेड माना जाता है। इस ग्रेड के अनुसार, उनकी सालाना सैलरी करीब 1.25 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, नासा उन्हें कई तरह की सुविधाएं भी देता है।

रिटायरमेंट के बाद कितनी मिलेगी पेंशन?

नासा के सभी कर्मचारी फेडरल एम्प्लॉई रिटायरमेंट सिस्टम (FERS) के अंतर्गत आते हैं, जिसमें उन्हें तीन बड़े लाभ मिलते हैं:

  1. पेंशन प्लान: यह उनकी सर्विस के वर्षों और औसत सैलरी पर आधारित होता है।
  2. सोशल सिक्योरिटी बेनिफिट्स: जिससे उन्हें वित्तीय सुरक्षा मिलती है।
  3. थ्रिफ्ट सेविंग प्लान (TSP): यह एक सरकारी बचत योजना है, जिसमें कर्मचारी अपनी तनख्वाह का एक हिस्सा निवेश कर सकते हैं।

पेंशन के अलावा क्या सुविधाएं मिलेंगी?

रिटायरमेंट के बाद नासा के पूर्व कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा और अन्य वित्तीय लाभ मिलते हैं। इसके अलावा, वे विशेष कंसल्टिंग और स्पेस-रिसर्च प्रोजेक्ट्स में भी काम कर सकते हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त कमाई का मौका मिलता है।

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!