Edited By Parminder Kaur,Updated: 20 Mar, 2025 03:14 PM

एक विशाल Asteroid तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है, जो ताजमहल से भी दोगुना बड़ा है। इसका नाम 2025 DA15 है और NASA ने हाल ही में इसकी पृथ्वी के पास से गुजरने की चेतावनी जारी की है। यह एस्टेरॉयड इतने तेज़ी से आ रहा है कि कुछ ही घंटों में हजारों...
नेशनल डेस्क. एक विशाल Asteroid तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है, जो ताजमहल से भी दोगुना बड़ा है। इसका नाम 2025 DA15 है और NASA ने हाल ही में इसकी पृथ्वी के पास से गुजरने की चेतावनी जारी की है। यह एस्टेरॉयड इतने तेज़ी से आ रहा है कि कुछ ही घंटों में हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। यदि यह पृथ्वी से टकराता है, तो इसके परिणाम विनाशकारी हो सकते हैं, जैसे कि सैकड़ों परमाणु बमों के बराबर ऊर्जा, भूकंप, आग का तूफान और जलवायु में बड़ा बदलाव।
Asteroid 2025 DA15 की जानकारी
यह Asteroid करीब 110 फुट (33 मीटर) चौड़ा है और लगभग 165 मीटर लंबा है। इसकी साइज ताजमहल के आकार से दोगुनी है। यह एस्टेरॉयड 23 मार्च 2025 को भारतीय समयानुसार रात 9:24 बजे पृथ्वी के पास से गुजरेगा, लेकिन इसका रास्ता इतना दूर रहेगा कि यह 6,480,000 किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा, जो कि पृथ्वी के लिए सुरक्षित दूरी मानी जाती है। इस एस्टेरॉयड की गति 77,282 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो इसे वैज्ञानिकों के लिए एक दिलचस्प अध्ययन का विषय बना देता है।
NASA की निगरानी प्रक्रिया
NASA का Center for Near-Earth Object Studies (CNEOS) अंतरिक्ष में घूम रहे एस्टेरॉयड्स पर लगातार नजर रखता है। यह सेंटर दुनिया की प्रमुख वेधशालाओं जैसे Pan-STARRS, Catalina Sky Survey, और NEOWISE के साथ मिलकर काम करता है। NASA की Goldstone Radar जैसी उन्नत तकनीकों की मदद से वैज्ञानिक एस्टेरॉयड की कक्षा और गति का सटीक अनुमान लगाते हैं। इससे यह पता चलता है कि क्या कोई एस्टेरॉयड पृथ्वी के लिए खतरा बन सकता है। यदि ऐसा कोई खतरा होता है, तो वैज्ञानिक समय रहते चेतावनी जारी कर सकते हैं।
क्या यह Asteroid खतरा पैदा कर सकता है?
NASA के अनुसार, एस्टेरॉयड 2025 DA15 फिलहाल पृथ्वी के लिए कोई सीधा खतरा नहीं है, लेकिन इसे निगरानी में रखना जरूरी है। इसके अलावा, एक और एस्टेरॉयड 2025 TN17 26 मार्च 2025 को पृथ्वी के पास से गुजरेगा, लेकिन इसकी दूरी 5 मिलियन किलोमीटर होगी। यह एस्टेरॉयड “अपोलो” श्रेणी का है, जिसका मतलब है कि यह पृथ्वी की कक्षा को पार करता है। वैज्ञानिक इन एस्टेरॉयड्स पर लगातार नजर रखते हैं, क्योंकि इनकी कक्षा में छोटे-से बदलाव से भविष्य में खतरा उत्पन्न हो सकता है।
पृथ्वी से टकराने पर क्या हो सकता है असर?
अगर कोई विशाल एस्टेरॉयड, जैसे कि 540 फुट चौड़ा एस्टेरॉयड, पृथ्वी से टकराता है, तो उसका प्रभाव सैकड़ों परमाणु बमों के समान विनाशकारी हो सकता है। इससे बड़े पैमाने पर तबाही हो सकती है, जैसे कि भूकंप, आग की लपटें और मौसम में गंभीर बदलाव। इसके परिणामस्वरूप पृथ्वी का पर्यावरण भी प्रभावित हो सकता है, जिससे जीवन पर लंबे समय तक असर पड़ सकता है। हालांकि, NASA के अनुसार इस हफ्ते ऐसा कोई खतरा नहीं है, लेकिन भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए वैज्ञानिक लगातार रिसर्च कर रहे हैं।