Edited By Yaspal,Updated: 17 Aug, 2019 06:39 PM

दूरदर्शन की मशहूर एंकर नीलम शर्मा का आज नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब 50 वर्षी की थीं और पिछले कुछ दिनों से निमोनिया से पीड़ति थीं और अस्पताल में भर्ती थीं। शर्मा के परिवार में पति के अलावा एक...
नई दिल्लीः दूरदर्शन की मशहूर एंकर नीलम शर्मा का आज नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब 50 वर्षी की थीं और पिछले कुछ दिनों से निमोनिया से पीड़ति थीं और अस्पताल में भर्ती थीं। शर्मा के परिवार में पति के अलावा एक पुत्र है। वह 1995 से दूरदर्शन में कार्यरत थीं और नारी सशक्तीकरण को लेकर उन्होंने तेजस्विनी जैसे कई कार्यक्रम किये थे।
उन्हें इस वर्ष मार्च में नारी शक्ति सम्मान मिला था। उन्हें कई अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था। वह अपने कार्यक्रमों में ज्वलंत मुद्दों को काफी प्रखरता से उठाती थीं और अपनी प्रभावशाली शैली और प्रस्तुति के कारण दर्शकों में काफी लोकप्रिय थीं।

प्रसार भारती के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश ने शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा है कि वह वास्तविक रूप से नारी शक्ति की प्रतीक थीं। उनके निधन से दूरदर्शन ने अपनी तेजस्विनी को खो दिया है।
दूरदर्शन की महानिदेशक सुप्रिया साहू ने शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया है और उन्हें एक प्रमुख एंकर बताया है। उन्हें दूरदर्शन को एक अलग पहचान दी। प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशिशेखर ने शर्मा के निधन पर दुख जताया है और कहा है कि उनका निधन दूरदर्शन के लिए एक बड़ी क्षति है।