सैलरी पर रखे थे 30 कर्मचारी...पेपर लीक के लिए पूरी फर्म चलाता था आरोपी संजीव, CBI किए नए खुलासे

Edited By Harman Kaur,Updated: 01 Jul, 2024 01:52 PM

neet paper leak case 30 employees were kept on salary

आरोपी संजीव ने लड़कों को सैलरी पर रखा हुआ था। जिन्हें समय पर सैलरी दे जाती थी और सारे काम करवाए जाते थे। वहीं, कुछ लड़कों को आरोपी संजीव की तरफ से बाइक भी दी गई थी। आरोपियों ने बताया कि संजीव अपने ग्रुप में बेरोजगार, तेजतर्रार और भरोसेमंद युवकों को...

नेशनल डेस्क: NEET पेपर लीक मामले में CBI ने कई नए खुलासे किए हैं। पूछताछ में पता चला है कि नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव ने पेपर लीक कराने के लिए 30 लोगों को सैलरी पर रखा हुआ था। वहीं, कई लोगों को तो इस्तेमाल करने के लिए बाइक भी दी गई थी।

फर्म की तरह पेपर लीक का पूरा नेटवर्क चलाता था आरोपी संजीव
बता दें कि सीबीआई ने पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की। जिसमें आरोपियों ने बताया कि संजीव पेपर लीक का मास्टरमाइंड था, उसने इस काम के लिए कई लोग हायर किए हुए थे। आरोपी संजीव किसी फर्म की तरह पेपर लीक का पूरा नेटवर्क चलाता था। पेपर लीक का पूरा गिरोह संजीव मुखिया के इशारों पर काम करता था।

पेपर लीक गिरोह को नालंदा से ऑपरेट करता था संजीव
पूछताछ में पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी संजीव ने लड़कों को सैलरी पर रखा हुआ था। जिन्हें समय पर सैलरी दे जाती थी और सारे काम करवाए जाते थे। वहीं, कुछ लड़कों को आरोपी संजीव की तरफ से बाइक भी दी गई थी। आरोपियों ने बताया कि संजीव अपने ग्रुप में बेरोजगार, तेजतर्रार और भरोसेमंद युवकों को जोड़ता था। इस पेपर लीक गिरोह को संजीव नालंदा से ही ऑपरेट करता था। आरोपियों का कहना है कि संजीव देश के किसी भी कोने में हो सकता है। वह अक्सर नेपाल जाता रहता है। उसने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात और अन्य कई राज्यों में अपने कॉन्टेक्ट बनाए हुए है।

पुलिस 6 राज्यों में कर रही आरोपी संजीव की तलाश
नीट पेपर मामले में बिहार पुलिस अब तक कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन इस कांड का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया उर्फ लुटन अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस लगातार आरोपी संजीव को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल CBI की टीमें 6 राज्यों में संजीव मुखिया की तलाश कर रही हैं।










 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!