दोस्ती, शादी का झांसा, घर में घुसकर पड़ोसी ने नाबालिग लड़की के साथ कई बार किया रेप, फिर...

Edited By rajesh kumar,Updated: 27 Aug, 2024 05:29 PM

neighbor raped minor girl several times pretext making friendship

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक 28 वर्षीय व्यक्ति को एक 13 साल की लड़की के साथ बार-बार दुष्कर्म और पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

 

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक 28 वर्षीय व्यक्ति को एक 13 साल की लड़की के साथ बार-बार दुष्कर्म और पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी की पहचान भिवंडी के न्यू आजाद नगर के निवासी के रूप में की गई है। आरोपी ने लड़की से दोस्ती की और उसके परिवार से बार-बार मिलने लगा। जब लड़की के माता-पिता घर पर नहीं थे, तो आरोपी ने घर में घुसकर लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया और शादी का वादा किया।

पुलिस ने बताया कि यह सिलसिला इस साल मई में शुरू हुआ था। जब लड़की ने हाल ही में विरोध किया, तो आरोपी ने उसे पीटा और धमकी दी। लड़की की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!