Breaking




5वीं पास महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर, सरकार चला रही विशेष योजनाएं

Edited By Rahul Rana,Updated: 13 Mar, 2025 03:03 PM

new employment opportunities for 5th pass women

भारत में पिछले कुछ सालों से सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण पर खास ध्यान दिया जा रहा है। भारत की महिलाओं को मजबूत और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा लगातार उचित और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। महिलाओं को आर्थिक...

नेशनल डेस्क। भारत में पिछले कुछ सालों से सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण पर खास ध्यान दिया जा रहा है। भारत की महिलाओं को मजबूत और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा लगातार उचित और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों में कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। देश में एक राज्य ऐसा है जहां 5वीं कक्षा की महिलाओं को सरकार सशक्त बनाने के लिए फ्री में सिलाई मशीन दी जा रही है। हम बात कर रहे हैं तेलंगाना सरकार की इंदिराम्मा महिला शक्ति योजना की, जिसकी शुरुआत साल 2024 में हुई।

आत्मनिर्भर बनेगी ये महिलाएं

तेलंगाना सरकार ने इंदिराम्मा महिला शक्ति योजना की शुरुआत राज्य की अल्पसंख्यक महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए की है। इस योजना के तहत राज्य सरकार सभी पात्र महिलाओं को सिलाई मशीन देती है। इस योजना के जरिए सिलाई मशीन उन महिलाओं को दी जाती है, जो सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों से आती हैं। इस योजना के जरिए तेलंगाना सरकार ने राज्य की सभी गरीब और अल्पसंख्यक महिलाओं को सिलाई मशीन के रूप में आर्थिक सहायता भी दी है, ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

5वीं कक्षा पास होना जरूरी

महिला शक्ति योजना के लिए आवेदक महिलाओं को तेलंगाना राज्य का निवासी होना चाहिए। इस योजना के लिए केवल आर्थिक रूप से अस्थिर परिवार की महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। आवेदक महिलाओं की योग्यता कम से कम 5वीं कक्षा पास होनी चाहिए। आवेदक की पारिवारिक आय 1.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक महिला के पास सभी दस्तावेज सही-सही होने चाहिए। आवेदक के पास सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 से 55 साल के बीच होनी चाहिए।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!