RBI ने इस बैंक के खाताधारकों को दी केवल ₹25,000 तक की निकासी की अनुमति, जानें वजह

Edited By Anu Malhotra,Updated: 25 Feb, 2025 08:43 AM

new india co operative bank rbi  withdraw 25 000 rupee

मुंबई स्थित न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर लगे प्रतिबंधों से परेशान ग्राहकों को राहत मिली है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अब बैंक के खाताधारकों को ₹25,000 तक की निकासी की अनुमति दे दी है। ग्राहक 27 फरवरी से अपने खातों से यह राशि निकाल सकेंगे। इससे...

नेशनल डेस्क: मुंबई स्थित न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर लगे प्रतिबंधों से परेशान ग्राहकों को राहत मिली है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अब बैंक के खाताधारकों को ₹25,000 तक की निकासी की अनुमति दे दी है। ग्राहक 27 फरवरी से अपने खातों से यह राशि निकाल सकेंगे। इससे पहले, 13 फरवरी को RBI ने बैंक पर छह महीने का बैन लगाया था और ग्राहकों को एक भी रुपया निकालने की अनुमति नहीं थी।

50% ग्राहकों को मिलेगी पूरी राशि

RBI के इस फैसले से न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के 50% से अधिक ग्राहकों को पूरी जमा राशि निकालने का मौका मिलेगा। बैंक पर प्रतिबंध लगने के बाद से इसकी शाखाओं के बाहर परेशान ग्राहकों की भीड़ लग गई थी, लेकिन अब उन्हें आंशिक राहत मिली है।

घोटाले के चलते लगाया गया था प्रतिबंध

बैंक में ₹122 करोड़ के घोटाले के खुलासे के बाद RBI ने कड़ा रुख अपनाया था। बैंक के तत्कालीन जनरल मैनेजर हितेश मेहता पर रिजर्व फंड के गबन का आरोप है। उनके खिलाफ 316(5) और 61(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने अब तक इस मामले में तीन गिरफ्तारियां की हैं।

बैंक की निगरानी जारी रखेगा RBI

घोटाले के चलते RBI ने बैंक के निदेशक मंडल को हटाकर SBI के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक श्रीकांत को प्रशासक नियुक्त किया था। बैंक की 28 शाखाएं मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पालघर, पुणे और सूरत में स्थित हैं। ग्राहकों को राहत देने के बावजूद RBI बैंक की वित्तीय स्थिति पर नजर बनाए रखेगा और जरूरत पड़ने पर आगे भी आवश्यक कदम उठाएगा।

कैसे निकाल सकेंगे पैसे?

ग्राहक बैंक की शाखाओं या एटीएम से ₹25,000 तक की निकासी कर सकते हैं। हालांकि, वे अपनी उपलब्ध शेष राशि से अधिक पैसा नहीं निकाल पाएंगे। RBI ने कहा है कि वह बैंक से जुड़े सभी घटनाक्रमों की निगरानी करता रहेगा और जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा के लिए उचित कार्रवाई करेगा।

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!