Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 24 Mar, 2025 07:58 PM

महंगाई की मार झेल रहे करोड़ों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए यह हफ्ता खुशखबरी लेकर आ सकता है। लंबे समय से प्रतीक्षित महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का ऐलान इस सप्ताह किया जा सकता है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों...
नेशनल डेस्क: महंगाई की मार झेल रहे करोड़ों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए यह हफ्ता खुशखबरी लेकर आ सकता है। लंबे समय से प्रतीक्षित महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का ऐलान इस सप्ताह किया जा सकता है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बेसब्री से इंतजार है कि सरकार महंगाई भत्ता बढ़ाने पर फैसला कब लेगी। हर बुधवार को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार सरकार DA वृद्धि की घोषणा कर सकती है। यदि सरकार इस बैठक में फैसला लेती है तो जनवरी 2025 से नई दरें लागू की जा सकती हैं और बकाया राशि (arrears) का भी भुगतान किया जाएगा।
साल में दो बार बढ़ता है DA
सरकार महंगाई भत्ता साल में दो बार बढ़ाती है। पहली वृद्धि 1 जनवरी से और दूसरी 1 जुलाई से लागू होती है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ती महंगाई से राहत देना होता है। अक्टूबर 2024 में सरकार ने DA में 3% की बढ़ोतरी की थी, जिससे यह 53% हो गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार DA वृद्धि 2% से 4% के बीच हो सकती है।
कितनी हो सकती है बढ़ोतरी?
अगर DA में 2% की वृद्धि होती है तो यह 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा।
-
2% बढ़ोतरी पर: न्यूनतम वेतन ₹18,000 वाले कर्मचारियों की सैलरी में ₹360 की वृद्धि होगी।
-
3% बढ़ोतरी पर: DA 56% तक जाएगा और सैलरी ₹540 बढ़ेगी।
-
4% बढ़ोतरी पर: DA 57% तक पहुंचेगा और सैलरी में ₹720 का इज़ाफा होगा।
पेंशनभोगियों को कितना फायदा होगा?
-
2% बढ़ोतरी पर: न्यूनतम पेंशन ₹9,000 से बढ़कर ₹13,950 हो जाएगी।
-
3% बढ़ोतरी पर: पेंशन ₹14,040 तक बढ़ जाएगी।
-
4% बढ़ोतरी पर: कुल पेंशन ₹14,130 तक हो जाएगी।
कितने लोगों को होगा फायदा?
इस बढ़ोतरी से देशभर के 1.2 करोड़ सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। सरकार के इस कदम से लाखों परिवारों के बजट को राहत मिलेगी और उनकी क्रय शक्ति भी बढ़ेगी।
होली से पहले DA बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन अब तक सरकार ने कोई ऐलान नहीं किया। इस हफ्ते होने वाली कैबिनेट बैठक पर सभी की नजरें टिकी हैं। यदि सरकार DA में बढ़ोतरी की घोषणा करती है तो कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं होगा।