बोफोर्स घोटाले पर नया खुलासा, भाजपा ने गांधी परिवार पर साधा निशाना!

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 25 Mar, 2025 09:10 PM

new revelation on bofors scam bjp targets gandhi family

भाजपा ने वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखिका चित्रा सुब्रह्मण्यम की किताब में हुए खुलासों के आधार पर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को इटली के कारोबारी ओटावियो...

नेशनल डेस्क: भाजपा ने वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखिका चित्रा सुब्रह्मण्यम की किताब में हुए खुलासों के आधार पर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को इटली के कारोबारी ओटावियो क्वात्रोची से अपने संबंधों का खुलासा होने तक अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार लंबे समय से कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में लिप्त रहा है। गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि बोफोर्स घोटाले में राजीव गांधी और सोनिया गांधी की संलिप्तता को लेकर नए तथ्य सामने आए हैं। किताब के हवाले से उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए रक्षा सौदों की फाइलें मंत्रालय में जाने से पहले ओटावियो क्वात्रोची के पास जाती थीं और वे उनमें बदलाव कराते थे।

कौन थे ओटावियो क्वात्रोची?

ओटावियो क्वात्रोची इटली के कारोबारी थे और राजीव गांधी के करीबी माने जाते थे। किताब के अनुसार, क्वात्रोची ने भारत में कई रक्षा सौदों में बिचौलिये की भूमिका निभाई। भाजपा प्रवक्ता का कहना है कि वह खुलेआम दावा करते थे कि भारत में कोई भी रक्षा समझौता उनकी मदद से पक्का हो सकता है। भाजपा का आरोप है कि गांधी परिवार के कारण ही क्वात्रोची भारत से भागने में सफल रहे।

रक्षा सौदों की गोपनीयता पर सवाल

भाजपा ने आरोप लगाया कि रक्षा सौदों से जुड़ी गोपनीय फाइलें क्वात्रोची को क्यों भेजी जाती थीं? क्या यह देश के साथ गद्दारी नहीं है? भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और सोनिया व राहुल गांधी को इस पर सफाई देनी चाहिए।
भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि संप्रग सरकार के दौरान क्वात्रोची के बैंक खातों को डीफ्रीज किया गया, जिससे वह अपने घोटाले से जुड़े धन को निकाल सके। जब इस पर सवाल उठे, तो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इसे सीबीआई का निर्णय बताया। भाजपा ने इसे देश के साथ धोखा करार दिया।

राफेल सौदे में भी देरी का आरोप

गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान राफेल सौदे में जानबूझकर देरी की गई, क्योंकि गांधी परिवार इसमें कमीशन का इंतजार कर रहा था। उन्होंने कहा कि जब नरेंद्र मोदी सरकार आई, तब जाकर भारतीय सेना को 2,30,000 बुलेटप्रूफ जैकेट दिए गए।

मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना

भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सवाल किया कि वे देश और सेना के साथ खड़े हैं या भ्रष्टाचार में लिप्त सोनिया और राहुल गांधी के साथ? भाजपा ने कहा कि खड़गे को इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

 

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!