mahakumb

विवादित बाबा नित्यानंद का नया वीडियो वायरल, खुद का केंद्रीय बैंक बनाने का किया ऐलान

Edited By vasudha,Updated: 19 Aug, 2020 03:14 PM

new video of controversial baba nityananda goes viral

दक्षिण भारत के विवादित धर्म गुरू और अपने आप को स्वामी नित्यानंद कहने वाले एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। अपना अलग देश बनाने के दावे के बाद अब उसने खुद का रिजर्व बैंक भी बना लिया है। इतना ही नहीं वह जल्द ही एक करेंसी भी लॉन्च करने जा रहा है...

नेशनल डेस्क: दक्षिण भारत के विवादित धर्म गुरू और अपने आप को स्वामी नित्यानंद कहने वाले एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। अपना अलग देश बनाने के दावे के बाद अब उसने खुद का रिजर्व बैंक भी बना लिया है। इतना ही नहीं वह जल्द ही एक करेंसी भी लॉन्च करने जा रहा है। 


नित्यानंद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उसने दावा किया है कि वह इस साल  22 अगस्त को गणेश चतुर्थी के दिन अपने 'रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा' की तरफ से औपचारिक मुद्रा जारी करेगा। नित्यानंद ने बताया कि उसके केंद्रीय बैंक के सभी कार्य 'वैध' हैं और 'रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा' की आर्थिक नीतियां तैयार कर ली गई है। उसने कहा कि गणपति की कृपा से जल्दी ही रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा' का सारा विवरण सामने आ जाएगा।

 

नित्यानंद ने अपने देश का पासपोर्ट भी बना लिया है और वहां की इकोनॉमिक सिस्टम को भी तैयार कर लेने का दावा किया है। उसने बताया कि हमारी पूरी अर्थव्यवस्था और आर्थिक नीतियों के बारे में 300 पेज का दस्तावेज तैयार है, जिसमें मुद्रा की डिजाइन, आर्थिक रणनीति और इस बारे में भी जानकारी है कि इस करेंसी का देश में और दुनिया के बाकी देशों में किस तरह से इस्तेमाल एवं विनिमय होगा। 

 

बता दें कि नित्यानंद पर अवैध तरीके से बच्चों को कैद में रखने और बलात्कार का आरोप है। विवादित धर्मगुरु का पहला कारनामा 2010 में सामने आया था। एक अभिनेत्री के साथ आपत्तिजनक स्थिति में उसका एक वीडियो वायरल हो गया था और इसके बाद करीब आठ साल तक वह गुमनामी में चला गया। कुछ समय पहले खबर आई थी कि उसने  इक्वाडोर के निकट एक द्वीप पर एक हिंदू राष्ट्र ‘कैलाश’ का गठन कर लिया है, जिसका अपना झंड़ा और राजनीतिक व्यवस्था है।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!