भारतीयों के लिए स्पेशल वीजा लाया अमेरिका, हर 4 महीने में होगा जारी...6 साल तक रहने का मिलेगा मौका

Edited By Harman Kaur,Updated: 13 Oct, 2024 11:11 AM

new visa scheme for indian professionals

अमेरिका में भारतीय पेशेवरों के लिए एक नई वीजा योजना की शुरुआत होने जा रही है। इस योजना के तहत एच कैटेगरी (H category) वीजा जारी किया जाएगा, जिसमें लगभग 25,000 भारतीयों को वीजा दिया जाएगा।

नेशनल डेस्क: अमेरिका में भारतीय पेशेवरों के लिए एक नई वीजा योजना की शुरुआत होने जा रही है। इस योजना के तहत एच कैटेगरी (H category) वीजा जारी किया जाएगा, जिसमें लगभग 25,000 भारतीयों को वीजा दिया जाएगा।
PunjabKesari
क्या है एच कैटेगरी वीजा?
H कैटेगरी वीजा मुख्य रूप से अमेरिका के हार्टलैंड स्टेट्स में पेशेवरों को काम करने का अवसर प्रदान करेगा। हार्टलैंड स्टेट में मिशिगन, डकोटा, अलाबामा, कैंटकी, मिसौरी, नेब्रास्का, ओहायो जैसे राज्यों को शामिल किया गया है। ये राज्य न्यूयॉर्क, टेक्सास और फ्लोरिडा जैसे आर्थिक रूप से विकसित राज्यों की तुलना में कम विकसित माने जाते हैं।
PunjabKesari
बाइडेन सरकार का उद्देश्य
बाइडेन प्रशासन का मानना है कि भारतीय पेशेवरों को इन राज्यों में वीजा जारी करने से वहां के आर्थिक विकास में तेजी आएगी। भारत से आने वाले पेशेवरों को ध्यान में रखते हुए यह योजना बनाई गई है। खासकर जब अमेरिका में ग्रीन कार्ड के लिए लंबी प्रतीक्षा सूची है।

वीजा की शर्तें
- काउंटी का चयन:- अमेरिका सरकार ने उन 100 काउंटियों का चयन किया है जहां भारतीय पेशेवरों को वीजा दिया जाएगा।
- रहने की शर्त:- वीजा जारी होने के एक साल तक पेशेवर को उसी काउंटी में रहना होगा। इससे उम्मीद है कि वे उस क्षेत्र के विकास में अपना योगदान देंगे।
PunjabKesari
वीजा प्रक्रिया
-वीजा आवंटन:- हर चार महीने में वीजा जारी किए जाएंगे और हार्टलैंड स्टेट संघीय सरकार को अपनी जरूरतों के अनुसार डिमांड बताएगा।
-वीजा की अवधि:- प्रारंभ में तीन साल के लिए वीजा जारी किया जाएगा, जिसे 6 साल तक बढ़ाया जा सकेगा।
-स्थाई निवास:- छह साल के बाद, पेशेवर स्थायी निवास (परमानेंट रेजिडेंसी) के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह योजना भारतीय पेशेवरों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो अमेरिका में काम करने और बसने का सपना देख रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!