mahakumb
budget

सारी रात बॉयफ्रेंड संग की न्यू ईयर पार्टी सुबह बेड के नीचे मिली लाश...सहेली ने खोले मौत के राज़

Edited By Anu Malhotra,Updated: 03 Jan, 2024 10:15 AM

new year  crime incident  dumka jharkhand  dead body girl

नए साल की शुरूआत होते ही देशभर में क्राइम की नई-नई घटनाएं सामने आई इस बीच झारखंड के दुमका में न्यू ईयर पार्टी के बाद सुबह एक लड़की का शव कमरे में मिला। मामले की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया। इस मामले में लड़की के...

नेशनल डेस्क: नए साल की शुरूआत होते ही देशभर में क्राइम की नई-नई घटनाएं सामने आई इस बीच झारखंड के दुमका में न्यू ईयर पार्टी के बाद सुबह एक लड़की का शव कमरे में मिला। मामले की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया। इस मामले में लड़की के बॉयफ्रेंड पर हत्या का शक है।  

जानकारी के अनुसार, दुमका के काठीकुंड के चंद्रपुरा की 33 वर्षीय छात्रा बांधपाड़ा मोहल्ले में किराए पर रहती थी।  1 जनवरी की रात वह अपने दोस्त मो. अख्तर उर्फ चीकू के साथ न्यू ईयर पार्टी सेलिब्रेट कर रही थी। इसके बाद सुबह उसका शव बेड के नीचे पड़ा मिला।

PunjabKesari

इसके बाद बाद छात्रा की फ्रेंड ने जब उसकी लाश देखी तो उसने उसके बॉयफ्रेंड मो. अख्तर से पूछा तो इस पर अख्तर ने कहा कि रात में ज्यादा पीने से उसकी तबीयत खराब हो गई है। इसी वजह से नीचे पड़ी है। यह कहकर अख्तर वहां से चला गया। इसके बाद  सहेली ने छात्रा को उठाने की कोशिश की तो उसके शरीर में कोई हलचल नहीं दिखी उशे आभास हो गा था कि उसकी मौत हो चुकी है। यह देख उसके होश उड़ गए. इसके बाद उसने तत्काल इस बात की जानकारी पुलिस और मृतका के परिजनों को दी।

खबर के मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फॉरेन्सिक टीम के साथ जांच शुरू की। पुलिस ने कमरे से शराब का ग्लास बरामद किया है। जिस पर  कई लोगों के फिंगर प्रिंट भी मिले है।
 
पुलिस का कहना है कि इस घटना से पहले दो अन्य युवकों के साथ छात्रा ने पार्टी की थी। इसके बाद वहां मो. अख्तर उर्फ चीकू पहुंचा और अन्य युवकों के साथ पार्टी करने की बात को लेकर झगड़ा करने लगा। झगडे़ के बाद मो. अख्तर ने छात्रा के साथ पार्टी की और इसके बाद सुबह 8:30 बजे मो. अख्तर ने रूम का गेट खोला तो छात्रा का शव बेड से नीचे पड़ा था। 

PunjabKesari
 

दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खेरवार के अनुसार, इस मामले में छात्रा और उसके प्रेमी सहित चार युवकों को हिरासत में लिया गया है। छात्रा की मौत का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चल पाएगा। 

वहीं, मृतका के पिता ने कहा कि चार बहनों और दो भाइयों में छात्रा सबसे छोटी थी, वह B.ED कर रही थी। छात्रा के पिता ने कहा कि शव पर चोट के निशान देखकर ऐसा लगा कि उसकी हत्या कर दी गई है। 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!