विभिन्न समितियों के सदस्य नामांकित

Edited By Archna Sethi,Updated: 17 Jul, 2024 07:04 PM

nominated members of various committees

विभिन्न समितियों के सदस्य नामांकित


चंडीगढ़, 17 जुलाई:(अर्चना सेठी) पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब विधानसभा के सदस्यों को वर्ष 2024-25 के लिए हाउस की विभिन्न समितियों में सेवा प्रदान करने के लिए नामांकित किया है। आज यहां जारी बयान के अनुसार, पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष ने राणा गुरजीत सिंह को लोक लेखा समिति का चेयरमैन, सरवजीत कौर माणुके को सरकारी कारोबार समिति की चेयरपर्सन, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह को अनुमान समिति का चेयरमैन, डॉ. रवजोत सिंह को अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और पिछड़ी श्रेणियों की भलाई के लिए समिति का चेयरमैन, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह को हाउस समिति का चेयरमैन, गुरप्रीत बसी गोगी को स्थानीय संस्थाओं संबंधी समिति का चेयरमैन, बुध राम को पंचायत राज इकाइयों संबंधी समिति का चेयरमैन,  सरवन सिंह धुन को खेतीबाड़ी और इससे जुड़ी गतिविधियों संबंधी समिति का चेयरमैन, गुरप्रीत सिंह बनावाली को सहकारिता और इससे जुड़ी गतिविधियों संबंधी समिति का चेयरमैन, कुलवंत सिंह पंडोरी को विशेष अधिकार समिति का चेयरमैन, दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस को सरकारी आश्वासनों समिति का चेयरमैन,  अमरपाल सिंह को अधीन विधान समिति का चेयरमैन,  मनजीत सिंह बिलासपुर को पिटीशन समिति का चेयरमैन, डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर को मेज पर रखे गए/रखे जाने वाले कागज-पत्रों संबंधी और लाइब्रेरी समिति का चेयरमैन और जगरूप सिंह गिल को प्रश्न और संदर्भ समिति का चेयरमैन नामांकित किया है।

1. लोक लेखा समिति: राणा गुरजीत सिंह (चेयरमैन) और अजीतपाल सिंह कोहली, अमनदीप सिंह मुसाफिर, डॉ. चरणजीत सिंह, नरिंदरपाल सिंह सवना, गुरदेव सिंह देव मान, मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, डॉ. विजय सिंगला, हरदीप सिंह मुंडिया, जसवीर सिंह राजा गिल, हरदेव सिंह लाडी और डॉ. सुखविंदर कुमार सुख्खी सदस्य हैं।


2. सरकारी कारोबार समिति: सरवजीत कौर माणुके (चेयरपर्सन) और डॉ. अजय गुप्ता, दलबीर सिंह टोंग,  कुलवंत सिंह बाजीगर, गुरदित्त सिंह सेखों, मदन लाल बग्गा, नीना मित्तल, हरमीत सिंह पठानमाजरा,  गुरलाल घनौर, बरिंदर कुमार गोयल वकील, डॉ. मुहम्मद जमील-उर-रहमान, तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा और सुखविंदर सिंह सरकारिया सदस्य हैं।


3. अनुमान समिति: डिप्टी स्पीकर  जय कृष्ण सिंह (चेयरमैन) और गुरिंदर सिंह गैरी बडिंग, रुपिंदर सिंह, जगदीप गोल्डी कम्बोज, जीवन सिंह संगोवाल, अमोलक सिंह, करमबीर सिंह, अमृतपाल सिंह सुखानंद, कुलवंत सिंह, इंदरजीत कौर मान, नरेश कटारिया, बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा और नरेश पुरी सदस्य हैं।


4. अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और पिछड़ी श्रेणियों की भलाई के लिए समिति: डॉ. रवजोत सिंह (चेयरमैन) और डॉ. जसबीर सिंह संधू, दलबीर सिंह टोंग, अमित रतन कोटफत्ता, लाभ सिंह उगोके, जगसीर सिंह, गुरदेव सिंह देव मान, रजनीश कुमार दहिया, डॉ. चरणजीत सिंह, सुखविंदर सिंह कोटली,  विक्रमजीत सिंह चौधरी और डॉ. नछत्तर पाल सदस्य हैं।


5. हाउस समिति: डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह (चेयरमैन) और कुलवंत सिंह सिद्धू, रजिंदर पाल कौर, करमबीर सिंह, हाकम सिंह ठेकेदार, नीना मित्तल, मनजिंदर सिंह लालपुरा, कुलवंत सिंह बाजीगर और सुखविंदर सिंह सरकारिया सदस्य हैं।


6. स्थानीय संस्थाओं संबंधी समिति: गुरप्रीत बसी गोगी (चेयरमैन) और कुलजीत सिंह रंधावा,  जीवनजोत कौर, तरुणप्रीत सिंह सौंध, मदन लाल बग्गा, अमनशेर सिंह (शैरी कलसी), नीना मित्तल, अजीत पाल सिंह कोहली, अशोक पराशर (पप्पी), डॉ. कश्मीर सिंह सोहल, डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, अवतार सिंह जूनियर और बलविंदर सिंह धालीवाल सदस्य हैं।


7. पंचायती राज इकाइयों संबंधी समिति: बुध राम (चेयरमैन) और कुलजीत सिंह रंधावा, जसविंदर सिंह रमदास, लाभ सिंह उगोके, नरेश कटारिया, रुपिंदर सिंह, संतोष कुमारी कटारिया, जगदीप सिंह काका बराड़, अमोलक सिंह, अमृतपाल सिंह सुखानंद, रजिंदर पाल कौर, बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा और सुखविंदर सिंह कोटली सदस्य हैं।


8. खेतीबाड़ी और इससे जुड़ी गतिविधियों संबंधी समिति: सरवन सिंह धुन (चेयरमैन) और प्रो. जसवंत सिंह गज्जनमाजरा, बरिंदर कुमार गोयल वकील, जगदीप सिंह काका बराड़, हरमीत सिंह पठानमाजरा, फौजा सिंह, जगतार सिंह डियालपुरा, गुरदित्त सिंह सेखों, रणबीर सिंह, जसवीर सिंह राजा गिल, संदीप जाखड़, सुखपाल सिंह खैरा और मनप्रीत सिंह इयाली सदस्य हैं।


9. सहकारिता और इससे जुड़ी गतिविधियों संबंधी समिति: गुरप्रीत सिंह बनावाली (चेयरमैन) और कुलवंत सिंह सिद्धू, रुपिंदर सिंह, अमनशेर सिंह (शैरी कलसी), जगतार सिंह डियालपुरा, जीवन सिंह संगोवाल, रजनीश कुमार दहिया, अमित रतन कोटफत्ता, दलजीत सिंह ग्रेवाल (भोला), दिनेश कुमार चड्ढा, अवतार सिंह जूनियर, संदीप जाखड़ और राणा इंदर प्रताप सिंह सदस्य हैं।


10. विशेष अधिकार समिति: कुलवंत सिंह पंडोरी (चेयरमैन) और दलजीत सिंह ग्रेवाल (भोला),  जीवनजोत कौर, मनिंदर सिंह लालपुरा, तरुणप्रीत सिंह सौंध, कुलजीत सिंह रंधावा, बलकार सिंह सिद्धू,  नरिंदर कौर भराज, गुरलाल घनौर, हरदेव सिंह लाडी, अरुणा चौधरी और डॉ. सुखविंदर कुमार सुख्खी।


11. सरकारी आश्वासन समिति: दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस (चेयरमैन) और रमन अरोड़ा, डॉ. कश्मीर सिंह सोहल, लखबीर सिंह राय, रणबीर सिंह, फौजा सिंह, डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, हाकम सिंह ठेकेदार,  जगदीप कम्बोज गोल्डी,  नरिंदर कौर भराज, बलविंदर सिंह धालीवाल, परगट सिंह पेआर और जंगी लाल महाजन।


12. अधीन विधान समिति: अमरपाल सिंह (चेयरमैन) और सदस्य गुरिंदर सिंह गैरी बडिंग, दिनेश कुमार चड्ढा, कुँवर विजय प्रताप सिंह, सुखवीर सिंह माइसरखाना, करमबीर सिंह, डॉ. मुहम्मद-जमील-उर रहमान, लखबीर सिंह राय, जसविंदर सिंह रमदास, नरिंदरपाल सिंह सवना, परगट सिंह, विक्रमजीत सिंह चौधरी और एडवोकेट जनरल सदस्य हैं।


13. पीटिशन समिति: सरदार मनजीत सिंह बिलासपुर, चेयरमैन और बलकार सिंह सिद्धू, सरदार मनजिंदर सिंह लालपुरा, इंदरजीत कौर मान,  लाभ सिंह उगोके, डॉ. जसबीर सिंह संधू, सरदार अमोलक सिंह, संतोष कुमारी कटरिया, रजिंदर पाल कौर, जगसीर सिंह, अरुणा चौधरी, नरेश पुरी और डॉ. नछत्तर पाल सदस्य हैं।


14. पेपर लेड और लाइब्रेरी समिति: डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, चेयरमैन और  अमनदीप सिंह मुसाफिर, प्रो. जसवंत सिंह गज्जनमाजरा, सरदार मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, हरदीप सिंह मुंडिया, डॉ. विजय सिंगला, डॉ. अजय गुप्ता, सुखवीर सिंह माइसारखाना,  त्रिपत रजिंदर सिंह बाजवा और गनीव कौर मजीठिया सदस्य हैं।

 

15. प्रश्न और संदर्भ समिति: सरदार जग रूप सिंह गिल, चेयरमैन और कंवर विजय प्रताप सिंह, गुरलाल घनौर, रमन अरोड़ा, इंदरजीत कौर मान, कुलवंत सिंह, अशोक पराशर (पप्पी), सुखपाल सिंह खैरा और  अश्वनी कुमार शर्मा सदस्य हैं।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!