Breaking




Cold Wind: 45 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जमकर होगी ओलावृष्टि, इन राज्यों में होगी बारिश-बर्फबारी

Edited By Anu Malhotra,Updated: 06 Mar, 2025 08:15 AM

north west india strong winds rain hailstorm imd winds

उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटों में 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से...

नेशनल डेस्क:  उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटों में 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जबकि कई जगहों पर बिजली कड़कने के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

तेज हवाओं और बारिश का असर
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान 25-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9-11 मार्च के दौरान हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश होने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों में भी इन क्षेत्रों में जमकर बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है।

इसके अलावा, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पंजाब, हरियाणा और केरल में बारिश हुई, जबकि उत्तराखंड में बिजली कड़कने के साथ ओले भी गिरे। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी तेज हवाएं चल रही हैं।

किन राज्यों में होगी बारिश और बर्फबारी?
9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9-11 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी खराब मौसम बना रहेगा। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। बिहार में 8 मार्च को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और भारी बारिश हो सकती है।

तापमान में गिरावट और असर
उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी। महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अधिकतम तापमान 35-39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश में तापमान 30-35 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में बीते 24 घंटे में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10-12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवाओं की रफ्तार 40-45 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 6 से 8 मार्च तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह हल्की धुंध छा सकती है।


 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!