अब इस राज्य में हुई हैवानियत की हदें पार, मेले में आई महिला से 8 लोगों ने किया गैंगरेप

Edited By Mahima,Updated: 21 Aug, 2024 03:18 PM

now the limits of cruelty have been crossed in this state

देश में चल रहे रेप और महिला उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलनों के बीच छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। इस घटना ने रक्षाबंधन के दिन उस महिला की जिंदगी को नष्ट कर दिया, जो त्योहार के मौके पर अपने...

नेशनल डेस्क: देश में चल रहे रेप और महिला उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलनों के बीच छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बेहद दर्दनाक और शर्मनाक सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। इस घटना ने रक्षाबंधन के दिन उस महिला की जिंदगी को नष्ट कर दिया, जो त्योहार के मौके पर अपने घर के पास लगे मेले में जा रही थी।

बारी-बारी से 8 लोगों ने किया दुष्कर्म
रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने पुष्टि की है कि 27 वर्षीय महिला ने 19 अगस्त को अपने साथ हुए बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन वह अपने घर के पास लगे एक स्थानीय मेले में जा रही थी, जब कुछ लोगों ने उसे रोका और जबरन एक सुनसान जगह पर ले गए। वहां, महिला के साथ बारी-बारी से 8 लोगों ने दुष्कर्म किया। महिला ने कहा कि एक आरोपी को वह पहले से जानती थी। बलात्कार के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। महिला ने दो दिन बाद इस मामले की शिकायत पुसौर थाना में की।

महिला को दबोचा
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर बलात्कार का मामला दर्ज किया और अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला ने कहा कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि महिला ने एक आरोपी को पहले से जानती थी और आरोपियों के साथ उसका बाजार में मिलने का कार्यक्रम था। लेकिन, आरोपी के साथ बाकी लोग भी मौजूद थे और उन्होंने महिला को दबोच लिया।

रक्षाबंधन जैसे खुशी के अवसर पर...
इस दिल दहला देने वाली घटना ने सामाजिक संगठनों और आम जनता को गहरा झटका दिया है। रक्षाबंधन जैसे खुशी के अवसर पर इस तरह की हिंसा ने पूरे समुदाय को हिला कर रख दिया है। देशभर में इस घटना की निंदा की जा रही है और पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाई जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!