फ्री में कैसे अपडेट करें आधार, जानें ऑफलाइन-ऑनलाइन तरीका, देर की तो देना होगा चार्ज

Edited By Parveen Kumar,Updated: 08 Sep, 2024 04:13 PM

now you can get your aadhaar card updated for free

आधार कार्ड आज के समय में एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। यह दस्तावेज न केवल पहचान प्रमाण के रूप में उपयोग होता है, बल्कि स्कूल की प्रवेश प्रक्रियाओं, नौकरी में शामिल होने, बैंक से संबंधित कार्यों और अन्य कई जगहों पर इसकी आवश्यकता पड़ती है।

नेशनल डेस्क : आधार कार्ड आज के समय में एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। यह दस्तावेज न केवल पहचान प्रमाण के रूप में उपयोग होता है, बल्कि स्कूल की प्रवेश प्रक्रियाओं, नौकरी में शामिल होने, बैंक से संबंधित कार्यों और अन्य कई जगहों पर इसकी आवश्यकता पड़ती है। अगर आपके आधार कार्ड में कोई जानकारी गलत है, तो इससे आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

यदि आप अपने आधार कार्ड में किसी प्रकार की सुधार करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी है। आप 14 सितंबर तक अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं। इस तिथि के बाद आधार अपडेट कराने पर अतिरिक्त शुल्क लग सकता है। इसलिए, यदि आपके आधार कार्ड को 10 साल से अधिक समय हो गया है और आपने इसे अपडेट नहीं कराया है, तो इसे तुरंत अपडेट करवाना उचित रहेगा।

UIDAI आधार कार्ड में किसी भी तरह की गलती सुधारने की सुविधा देता है और आप इसे मुफ्त में अपडेट भी करवा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आधार में कौन-कौन सी जानकारी मुफ्त में अपडेट की जा सकती है और किस जानकारी को ठीक करने के लिए आपको पैसे देने पड़ते हैं? अगर आपको यह जानकारी नहीं है, तो आइए हम आपको बताते हैं।

फ्री में अपडेट करें

भारत में आधार कार्ड एक बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है। अगर आप किसी सरकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होता है कि आधार कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी को मुफ्त में अपडेट किया जा सकता है। तो आपको बता दें कि कोई भी करेक्शन मुफ्त में नहीं होता है। लेकिन अगर आप 14 सितंबर से पहले अपने आधार कार्ड को अपडेट करते हैं, तो यह मुफ्त में होगा। इसके बाद, चाहे आप ऑनलाइन अपडेट करें या आधार केंद्र जाकर, आपको 50 रुपये शुल्क देना होगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!