अब अमरनाथ और वैष्णो देवी के एक साथ करें दर्शन, हजारों श्रद्धालु दर्शनों के लिए आ रहे

Edited By rajesh kumar,Updated: 13 Sep, 2024 03:11 PM

now you can visit amarnath and vaishno devi together

गणेशोत्सव के मौके पर अगर आप अमरनाथ और वैष्णो देवी के एक साथ दर्शन करना चाहते हैं, तो इंदौर के साधु वासवानी नगर जरूर जाएं। यहां पर आपको गणेशजी के साथ-साथ बाबा बर्फानी और वैष्णो देवी के दर्शन एक ही स्थान पर मिलेंगे।

नेशनल डेस्क: गणेशोत्सव के मौके पर अगर आप अमरनाथ और वैष्णो देवी के एक साथ दर्शन करना चाहते हैं, तो इंदौर के साधु वासवानी नगर जरूर जाएं। यहां पर आपको गणेशजी के साथ-साथ बाबा बर्फानी और वैष्णो देवी के दर्शन एक ही स्थान पर मिलेंगे।

इंदौर में सजाए गए 300 से ज्यादा पंडाल
इंदौर में इस बार 300 से अधिक पंडाल सजाए गए हैं, जिनमें से कुछ विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इंदौर के विभिन्न इलाकों में भगवान गणेश अलग-अलग स्वरूपों में विराजे हैं, जैसे हनुमान, शिव, और श्रीराम के रूप में। साधु वासवानी नगर में खासतौर पर वैष्णो देवी की गुफा भी तैयार की गई है, जिसकी खूबसूरती ने सभी को आकर्षित किया है। यहां गणेशजी की बाल स्वरूप प्रतिमा भी श्रद्धालुओं को बहुत भा रही है, और इस प्रतिमा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
PunjabKesari
नमो शक्ति परिवार की विशेष योजना
इस बार नमो शक्ति परिवार ने पहली बार गणेशजी की प्रतिमा स्थापित की है, जिसमें वैष्णवधाम और अमरनाथ के दर्शन भी शामिल हैं। इस गुफा में बाबा अमरनाथ का शिवलिंग बर्फ से तैयार किया जा रहा है, और मुख्य द्वार को केदारनाथ की थीम पर सजाया गया है। गणेशजी को बाल स्वरूप में दर्शाया गया है। इस विशेष आयोजन के दौरान सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और कई खेलों का भी आयोजन किया जा रहा है।

श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं
अमरनाथ और वैष्णो देवी की गुफा को 550 फीट के दायरे में तैयार किया गया है। गुफा में श्रद्धालुओं के लिए सुगम व्यवस्था और सुरक्षा के लिए पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। यहां रोजाना गणेशजी को विभिन्न व्यंजनों का भोग अर्पित किया जा रहा है।
PunjabKesari
हजारों लोग कर रहे दर्शन
श्रद्धालुओं का कहना है कि इस आयोजन से उन्हें धर्म से जोड़ने की एक नई पहल मिली है। दूर-दराज से लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं और घंटों यहां समय बिता रहे हैं। महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं। सोशल मीडिया पर भी इस आयोजन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। अगर आप भी अमरनाथ और वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं, तो सपना संगीता के मुख्य चौराहे पर लोटस शोरूम के पीछे साधु वासवानी नगर पहुंच जाएं। इंदौर रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन से आ रहे लोग लोहा मंडी के ट्रांसपोर्ट एरिया से होते हुए पंचशील नगर के पास स्थित साधु वासवानी नगर पहुंच सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!