Breaking




International Women's Day: PM मोदी ने ‘नारी शक्ति' को किया सलाम, CM योगी ने भी महिलाओं को दी बधाई

Edited By Harman Kaur,Updated: 08 Mar, 2025 10:47 AM

nternational women s day pm modi saluted  women power

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘नारी शक्ति' को बधाई दी और विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी दोहराया कि अलग-अलग क्षेत्रों...

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘नारी शक्ति' को बधाई दी और विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी दोहराया कि अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाएं एक दिन के लिए उनका सोशल मीडिया अकाउंट संभालेंगी।
 

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम महिला दिवस पर अपनी नारी शक्ति को नमन करते हैं! हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है और यह हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है। आज, जैसा कि वादा किया गया था मेरा सोशल मीडिया अकाउंट उन महिलाओं द्वारा संभाला जाएगा जो विविध क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं।'' ऐसा पहली बार नहीं है जब विभिन्न क्षेत्रों की सफल महिलाएं प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट को संभालेंगी। इससे पहले 2020 में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट को 7 महिलाओं ने संभाला था।
 

सशक्तिकरण हेतु डबल इंजन सरकार पूर्णत: समर्पित है: CM योगी
वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' पर समस्त मातृशक्ति व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई दी।  सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ''अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' की समस्त मातृशक्ति व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रदेश की नारी शक्ति के सम्मान, अधिकार, समानता एवं सशक्तिकरण हेतु डबल इंजन सरकार पूर्णत: समर्पित है। आइए, हर बेटी, हर बहन और हर माँ को सबल एवं स्वावलंबी बनाने हेतु संकल्पित हों।

क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक योगदान को पहचानना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 20वीं शताब्दी से हुई, जहां साल 1908 में, न्यूयॉर्क में 15,000 महिलाओं ने अपने काम में सुधार, कम काम के घंटे और मतदान अधिकारों की मांग को लेकर एक बड़ा प्रदर्शन किया। इसके बाद, साल 1911 में पहली बार डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में महिला दिवस मनाया गया। इसके बाद साल 1975 में, यूएन ने आधिकारिक रूप से इसे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की घोषणा की, जिसके बाद से हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!