LPG Cylinder Price: त्योहारों से पहले 48 रुपए महंगा हुआ LPG Gas Cylinder,  नए रेट जारी

Edited By Anu Malhotra,Updated: 01 Oct, 2024 07:18 AM

october 1  lpg gas cylinder festivals 19 kg commercial lpg cylinder

अक्टूबर के पहले दिन आम जनता को बड़ा झटका लगा।  त्योहारों से पहले LPG Gas Cylinder महंगा हो गया है।  1 अक्टूबर 2024 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 48.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। ये नए रेट पूरे देश में लागू हो गए हैं, और...

नेशनल डेस्क: अक्टूबर के पहले दिन आम जनता को बड़ा झटका लगा।  त्योहारों से पहले LPG Gas Cylinder महंगा हो गया है।  1 अक्टूबर 2024 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 48.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। ये नए रेट पूरे देश में लागू हो गए हैं, और प्रमुख शहरों में सिलेंडर की नई कीमतें इस प्रकार हैं:

प्रमुख शहरों में 19 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर के दाम:
दिल्ली: ₹1740 (पिछले महीने ₹1691.50)
कोलकाता: ₹1850.50 (पिछले महीने ₹1802.50)
मुंबई: ₹1692 (पिछले महीने ₹1644)
चेन्नई: ₹1903 (पिछले महीने ₹1855)

हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जो आम घरों के लिए राहत की बात हो सकती है। लेकिन कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर खाने की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है, क्योंकि ये स्थान प्रमुख रूप से कमर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं।

पिछले तीन महीनों से लगातार बढ़ रहे हैं एलपीजी के दाम
अक्टूबर 2024 को मिलाकर पिछले तीन महीनों में लगातार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सितंबर में 39 रुपये और अगस्त में 8-9 रुपये की मामूली बढ़त हुई थी।
 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!