गौ सेवकों की शिकायत पर पुलिस ने मारी रेड, 7 किलो मांस के साथ एक महिला गिरफ्तार

Edited By Utsav Singh,Updated: 18 Jul, 2024 03:38 PM

on the complaint of cow servants police raided a woman arrested with 7 kg meat

आज का मानव, दानव से भी ज्यादा गिर चुका है। लोग चंद पैसों के लिए अपनी मानवता को बेच दे रहे है। आज के समाज में इंसान तो है पर इंसानियत नहीं है। छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

छत्तीसगढ़ : आज का मानव, दानव से भी ज्यादा गिर चुका है। लोग चंद पैसों के लिए अपनी मानवता को बेच दे रहे है। आज के समाज में इंसान तो है पर इंसानियत नहीं है। छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को पुलिस ने 7 किलों गौ मांस के साथ गिरफ्तरा किया है। आपको बता दें कि रायपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने अवैध गोवध के मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस फिलहाल आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस ने इस क्षेत्र में एक महिला को गौ मांस के साथ पकड़ा। स्थानीय गौ सेवकों द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। शिकायत के बाद पुलिस ने खाला बाड़ा में छापा मारा, जहां जांच के दौरान आरोपी महिला के पास से 7 किलो गौ मांस बरामद किया गया।

पुलिस आरोपी महिला को गुढ़ियारी थाना ले गई, जहां अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं ताकि इस घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। इस मामले में पुलिस प्रशासन सतर्क है और आगे की जांच जारी है ताकि इस अवैध गतिविधि में शामिल सभी लोगों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जा सके।

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!