लखनऊ में दर्दनाक हादसा! बस पलटने से एक की मौत, 12 अन्य घायल

Edited By Parveen Kumar,Updated: 05 Oct, 2024 02:58 AM

one killed 12 others injured as bus overturns

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में किसान पथ पर शुक्रवार रात एक निजी बस के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 12 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में किसान पथ पर शुक्रवार रात एक निजी बस के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 12 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने एक बयान में कहा कि बस बहराइच से नयी दिल्ली जा रही थी और किसान पथ के करीब चालक ने नियंत्रण खो दिया और रात करीब नौ बजे बस डिवाइडर से टकरा गई।

बयान के अनुसार घायलों को सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र (सीएचसी) गोसाईगंज ले जाया गया जहां बहराइच निवासी शाहिदा (65) की इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस हादसे में रमा (40), शांति (30) और देवीदीन (40) को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें आगे के इलाज के लिए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। आठ अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं।

पुलिस के अनुसार स्थानीय पुलिस कर्मियों, अग्निशमन सेवा और स्थानीय निवासियों ने घायल यात्रियों को बस से निकालने और उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए मिलकर काम किया। पुलिस ने कहा कि हादसे के कारण की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!