Breaking




भारत के सबसे महंगे वकीलों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 06 Apr, 2017 02:59 PM

one look at india s most expensive lawyers

वित्त मंत्री अरुण जेटली और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच मानहानि मामले में उस समय एक नया मोड़ आ गया जब भाजपा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल जनता के पैसे से मशहूर वकील राम जेठमलानी की फीस भर रहे हैं।

नई दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच मानहानि मामले में उस समय एक नया मोड़ आ गया जब भाजपा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल जनता के पैसे से मशहूर वकील राम जेठमलानी की फीस भर रहे हैं। केजरीवाल 3.8 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान सरकारी खजाने से करना चाहते हैं। क्या आपको पता है कि जेठमलानी एक केस के लिए कितनी फीस लेते हैं। तो आइए आपको बताते हैं भारत के सबसे महंगे वकीलों के बारे में।

PunjabKesari

राम जेठमलानी
फीस : 25 लाख रुपए
देश के सबसे महंगे वकील। 90 साल की उम्र होने के कारण इस सूची के सबसे वृद्ध वकील भी हैं। केंद्रीय कानून मंत्री और बार कौंसिल के चेयरमैन रह चुके हैं। आपराधिक मामलों के मुकद्दमे लड़ने में माहिर माना जाता है।




PunjabKesari

फली नरीमन
फीस : 8-15 लाख
पद्म भूषण, पद्म विभूषण और न्यायिक व्यवस्था में योगदान के लिए प्राइस फॉर जस्टिस भी मिल चुका है। अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता संबंधी मुकद्दमों का विशेषज्ञ माना जाता है।




PunjabKesari

के.के. वेणुगोपाल
फीस : 5-7.5 लाख
भारत के जाने-माने वकीलों में से एक हैं। भूटान सरकार ने जब अपने संविधान का मसौदा तैयार किया था तो उसने परामर्शदाता के तौर पर  वेणुगोपाल  की  सेवाएं  ली  थीं। पद्म भूषण और पद्म विभूषण का सम्मान मिल चुका है।




PunjabKesari

गोपाल सुब्रह्मण्यम
फीस : 5.5 -15 लाख
वरिष्ठ वकील जो मुख्य तौर पर सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने 2009 से 2011 के बीच सॉलिसिटर जनरल  के  तौर  पर  भी  अपनी  सेवाएं  दी  हैं। केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों में ओ.बी.सी. कोटा और दिल्ली में आवासीय इलाकों में कमर्शियल इमारतों की सीलिंग के मामले में वह सरकार का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह बार कौंसिल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।




PunjabKesari

सी. आर्यमा सुंदरम
फीस : 5.5-16.5 लाख
 एक वरिष्ठ वकील जिन्हें मुख्यत: कार्पोरेट लॉ की प्रैक्टिस के लिए जाना जाता है हालांकि वह संवैधानिक कानून और मीडिया से जुड़े केस  भी  लड़ चुके हैं। विभिन्न अदालतों में बी.सी. सी.आई., अनिल अंबानी और अन्य हाईप्रोफाइल मुवक्किलों के लिए मुकद्दमे लड़ चुके हैं।




PunjabKesari

के.टी.एस. तुलसी
फीस : 5 लाख
सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ वकील। उनके हाई प्रोफाइल मुवक्किलों में राबर्ट वाड्रा भी रह चुके हैं। 1994 से वह क्रिमिनल जस्टिस सोसायटी के अध्यक्ष हैं। सुप्रीम कोर्ट में 10 से ज्यादा बार भारत सरकार का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।




PunjabKesari

सलमान खुर्शीद
फीस : 5 लाख
उन्हें एक वरिष्ठ वकील और लॉ टीचर माना जाता है। पिछली सरकार में विदेश मंत्री रह चुके हैं।




PunjabKesari

अभिषेक मनु सिंघवी
फीस : 6-11 लाख
37 साल की उम्र में वह देश के सबसे युवा एडिशनल सॉलिसिटर जनरल बने। वह कांग्रेस पार्टी के सदस्य भी हैं।




PunjabKesari

हरीश साल्वे
फीस : 6-15 लाख
9 साल तक सॉलिसिटर जनरल के पद पर रहे। उनके मुवक्किलों में रिलायंस, टाटा, आई.टी.सी. और वोडाफोन शामिल हैं।




PunjabKesari

पी. चिदम्बरम
फीस : 6-7 लाख
पूर्व वित्त मंत्री चिदम्बरम  एक कार्पोरेट लॉयर हैं और सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट्स में प्रैक्टिस कर चुके हैं।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!