'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत लगाए गए 52 करोड़ पौधे, PM मोदी ने की थी शुरूआत

Edited By Harman Kaur,Updated: 04 Sep, 2024 05:20 PM

one tree in the name of mother campaign planted 52 crore saplings

देशभर में पर्यावरण संरक्षण के लिए शुरू किए गए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को बड़ी सफलता मिली है। इस अभियान के तहत अब तक 53 करोड़ पौधे रोपे जा चुके हैं। यह अभियान 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया...

नेशनल डेस्क: देशभर में पर्यावरण संरक्षण के लिए शुरू किए गए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को बड़ी सफलता मिली है। इस अभियान के तहत अब तक 53 करोड़ पौधे रोपे जा चुके हैं। यह अभियान 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था। प्रधानमंत्री ने स्वयं भी एक पौधा रोपा था।
PunjabKesari
3 महीने में ही रोपे जा चुके 53 करोड़ पौधे
इस अभियान का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन जैसी पर्यावरणीय समस्याओं से निपटना है। इसके लिए पूरे देश में लोग अपनी मां की याद में पौधरोपण कर रहे हैं। तीन महीने की अवधि में ही 53 करोड़ पौधे रोपे जा चुके हैं। यह अभियान पूरे जोर-शोर से चल रहा है और इसमें केंद्र तथा राज्य सरकारों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों का भी बड़ा योगदान है।
PunjabKesari
'मार्च 2025 तक कुल 140 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य...'
केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल सितंबर तक 80 करोड़ पौधे और मार्च 2025 तक कुल 140 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारों के अलावा विभिन्न संस्थाओं, संगठनों और स्थानीय निकायों को भी इस अभियान में शामिल होने का आग्रह किया गया है।
PunjabKesari
अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं बल्कि उन्हें जीवित रखना और उनकी देखभाल भी सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही इस बार विश्व पर्यावरण दिवस की थीम 'भूमि क्षरण की रोकथाम, सूखा प्रबंधन, और मरूस्थलीकरण की रोकथाम' पर भी जोर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!