Breaking




Orange Alert जारी! आ रहा है आंधी-तूफान, अगले हफ्ते तक छाए रहेंगे बादल, इस राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 20 Apr, 2025 09:02 AM

orange alert issued storm is coming clouds will remain till next week

देश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम ने करवट ली है। कहीं तेज बारिश हुई कहीं ओले गिरे तो कहीं तेज गर्मी ने लोगों को परेशान किया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में अलग-अलग चेतावनियां जारी की हैं।

नेशनल डेस्क। देश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम ने करवट ली है। कहीं तेज बारिश हुई कहीं ओले गिरे तो कहीं तेज गर्मी ने लोगों को परेशान किया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में अलग-अलग चेतावनियां जारी की हैं।

जम्मू और हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

जम्मू-कश्मीर: यहाँ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश: यहाँ कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात (बर्फबारी) की चेतावनी दी गई है।

उत्तराखंड और झारखंड में ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड: ओलावृष्टि, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

झारखंड: तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका है। यहाँ भी रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

PunjabKesari

 

गुजरात और मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर

गुजरात: यहाँ धूल भरी तेज हवाएं चल सकती हैं।

मध्य प्रदेश: मौसम विभाग ने हीटवेव (लू) को लेकर चेतावनी दी है। लोगों को धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

ओडिशा, बिहार और अन्य राज्यों में गरज-चमक और बारिश

ओडिशा: बिजली गिरने, तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

बिहार, पंजाब, हरियाणा: इन राज्यों में भी गरज के साथ तेज हवाएं चली हैं।

तमिलनाडु और केरल: यहाँ पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

PunjabKesari

 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

➤ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मौसम ने रुख बदला है।

➤ रविवार को यहाँ बादल छाए रहेंगे और बारिश के साथ तूफान की संभावना है।

➤ तापमान: अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

➤ आने वाले सप्ताह में भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

सोमवार का पूर्वानुमान

जम्मू-कश्मीर: सोमवार को भी ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत: यहाँ बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

सावधानी बरतें:

मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए लोगों को सलाह दी जाती है कि वे घर से निकलते समय मौसम की जानकारी जरूर लें और सतर्क रहें। तेज हवाओं, बारिश और बिजली गिरने से जन-जीवन प्रभावित हो सकता है।
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!