Breaking




ओवेरियन Cancer: महिलाओं के लिए एक गंभीर खतरा, जानें इसके लक्षण और पहचान

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 09 Mar, 2025 04:09 PM

ovarian cancer a serious threat to women

कैंसर एक ऐसी गंभीर बीमारी है जो शरीर को अंदर से कमजोर कर देती है और अगर समय रहते इसका इलाज नहीं किया जाए तो यह मौत का कारण बन सकती है। दुनियाभर में कई प्रकार के कैंसर होते हैं जिनमें से कुछ विशेष रूप से महिलाओं को प्रभावित करते हैं। इनमें स्तन...

नेशनल डेस्क। कैंसर एक ऐसी गंभीर बीमारी है जो शरीर को अंदर से कमजोर कर देती है और अगर समय रहते इसका इलाज नहीं किया जाए तो यह मौत का कारण बन सकती है। दुनियाभर में कई प्रकार के कैंसर होते हैं जिनमें से कुछ विशेष रूप से महिलाओं को प्रभावित करते हैं। इनमें स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और ओवेरियन कैंसर प्रमुख हैं। ओवेरियन कैंसर महिलाओं के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकता है इसलिए इसके शुरुआती लक्षणों को पहचानना बेहद महत्वपूर्ण है।

ओवेरियन कैंसर क्या है?

ओवेरियन कैंसर महिलाओं के अंडाशय (ovaries) में होने वाला कैंसर है जिसमें अंडाशय की कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती हैं। यह कोशिकाएं शरीर के अन्य स्वस्थ ऊतकों को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं और यह आंतों और पेट तक फैल सकती हैं। इस कैंसर के फैलने से शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित हो सकते हैं जिससे गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

ओवेरियन कैंसर के लक्षण

➤ पेट और पेल्विक हिस्से में दर्द या ऐंठन:

ओवेरियन कैंसर के शुरुआती लक्षणों में पेल्विक (पेट के निचले हिस्से) में दर्द या ऐंठन महसूस होना सामान्य है। हालांकि इस दर्द को कई लोग साधारण पेट दर्द समझ लेते हैं। यह दर्द आमतौर पर पीरियड क्रैम्प्स की तरह होता है लेकिन यदि यह दर्द लंबे समय तक बना रहता है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

PunjabKesari

 

 

➤ बार-बार यूरिनेशन की समस्या:

ओवेरियन कैंसर में अंडाशय की कैंसर कोशिकाएं बढ़ने से महिलाओं को बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है लेकिन वे ठीक से पेशाब नहीं कर पातीं। यह भी कैंसर का एक लक्षण हो सकता है जिसे अनदेखा नहीं करना चाहिए।

➤ शारीरिक संबंधों में दर्द और गर्भधारण में समस्या:

यदि महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाने के दौरान असहनीय दर्द हो या गर्भवती होने में समस्या आ रही हो तो यह ओवेरियन कैंसर का एक अन्य संकेत हो सकता है।

PunjabKesari

 

 

ओवेरियन कैंसर के अन्य लक्षण:

➤ पेट में लंबे समय तक परेशानी या खराबी रहना
➤ खाने में दिक्कत महसूस होना, जल्दी पेट भर जाना
➤ बार-बार उल्टी जैसा महसूस होना
➤ पीठ में असहनीय दर्द होना
➤ कब्ज की समस्या आना

PunjabKesari

 

वजन कम होना, लेकिन पेट बाहर निकलना

पीरियड्स के दौरान अत्यधिक ब्लीडिंग या अधिक क्रैम्प्स का अनुभव होना ओवेरियन कैंसर के इन लक्षणों को अनदेखा करना खतरनाक हो सकता है क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण हल्के होते हैं और आसानी से पहचाने नहीं जाते। यदि समय रहते इसके लक्षणों को पहचान लिया जाए तो इसका इलाज संभव है। इसलिए अगर आपको इन लक्षणों का अनुभव हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और जांच करवाएं।

अंत में कहा जा सकता है कि ओवेरियन कैंसर महिलाओं के लिए एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो सकती है लेकिन समय रहते इसके लक्षणों को पहचानने और इलाज करवाने से इस बीमारी से बचा जा सकता है। महिलाओं को ओवेरियन कैंसर के लक्षणों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और किसी भी प्रकार की असामान्यता महसूस होने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!