Edited By Parminder Kaur,Updated: 22 Dec, 2024 02:24 PM
![pakistani girl selling snacks with fluent english](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_12image_14_23_365426759pakistanigirl-ll.jpg)
पाकिस्तान की एक बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्ची के अद्भुत आत्मविश्वास और भाषा कौशल को देखकर लोग हैरान हैं। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का यह वीडियो एक व्लॉगर और डॉक्टर जीशान ने शेयर किया, जो अब खूब...
इंटरनेशनल डेस्क. पाकिस्तान की एक बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्ची के अद्भुत आत्मविश्वास और भाषा कौशल को देखकर लोग हैरान हैं। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का यह वीडियो एक व्लॉगर और डॉक्टर जीशान ने शेयर किया, जो अब खूब चर्चित हो रहा है।
कभी स्कूल नहीं गई, फिर भी बोलती है फर्राटेदार अंग्रेजी
वीडियो में बच्ची ने बताया कि वह कभी स्कूल नहीं गई, लेकिन वह कई भाषाओं में बात कर सकती है। शुमैला नाम की इस बच्ची का कहना है कि वह छह भाषाओं में बातचीत करती है, जिसमें अंग्रेजी भी शामिल है। उसने बताया कि वह लोअर दीर इलाके में मूंगफली, सूरजमुखी के बीज और अन्य स्नैक्स बेचती है। शुमैला ने यह भी बताया कि उसका पिता 14 भाषाएं बोलते हैं और उसे घर पर ही शिक्षा देते हैं। उसके पिता की प्रेरणा से वह इतनी भाषाएं बोल पाती है।
अनोखा परिवार
बच्ची ने बताया कि उसकी पांच माताएं हैं और 30 भाई-बहन हैं। शुमैला सुबह पहाड़ों पर पर्यटकों को सामान बेचने जाती है और शाम को घर लौट आती है। उसकी मेहनत और आत्मविश्वास ने सोशल मीडिया यूजर्स को काफी प्रभावित किया है।