mahakumb
budget

20 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म, बोली- अब आरोपी से शादी करूंगी

Edited By Parminder Kaur,Updated: 03 Feb, 2025 12:27 PM

panipat woman gives birth to baby after being rape by supervisor

हरियाणा के पानीपत जिले से हाल ही में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसमें दुष्कर्म पीड़िता ने 17 जनवरी को एक बच्ची को जन्म दिया। 20 वर्षीय युवती के साथ कंपनी में सुपरवाइजर मुन्ना ने दुष्कर्म किया था। आरोपी फिलहाल जेल में है।

नेशनल डेस्क. हरियाणा के पानीपत जिले से हाल ही में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसमें दुष्कर्म पीड़िता ने 17 जनवरी को एक बच्ची को जन्म दिया। 20 वर्षीय युवती के साथ कंपनी में सुपरवाइजर मुन्ना ने दुष्कर्म किया था। आरोपी फिलहाल जेल में है। 

बच्ची को जन्म देने के बाद युवती को अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई है। अब वह माता-पिता के साथ किराए के मकान में रह रही है। युवती ने कहा कि अब उसे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आरोपित पहले से शादीशुदा है और बच्चों का बाप है। वह आरोपित के साथ शादी कर बच्ची को अच्छी तरह से पालेगी।

क्या है मामला

अगस्त 2024 में पुलिस को शिकायत मिली थी कि एक धागा फैक्ट्री में काम करने वाली लड़की के साथ सुपरवाइजर ने रेप किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत पर भेजा दिया गया है। युवती ने आरोपी मुन्ना को सबक सिखाने के लिए गर्भ में पल रहे बच्चे को जन्म देने की ठानी। पीड़ित पांच भाई बहन में तीसरे नंबर की है। 

पीड़िता ने अगस्त 2024 में धागा फैक्ट्री के सुपरवाइजर पर रेप का आरोप लगाते हुए तीन महीने की गर्भवती होने की बात बताई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराया, जिसमें गर्भवती होने की पुष्टि नागरिक अस्पताल के चिकित्सक ने किया। आरोपी ने पहले खुद को बेकसूर बताया, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के बयान को आधार बनाकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!