प्रवेश वर्मा ने अपने पिता को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनके अधूरे कामों को पूरा करना मेरी जिम्मेदारी

Edited By Parminder Kaur,Updated: 15 Mar, 2025 04:02 PM

parvesh verma paid tribute to his father

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री प्रवेश वर्मा ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रवेश वर्मा ने अपने पिता की याद में हवन किया।...

नेशनल डेस्क. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री प्रवेश वर्मा ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रवेश वर्मा ने अपने पिता की याद में हवन किया। कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा के मंत्री और कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे, जिनमें मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, मोहन सिंह बिष्ट, रवींद्र इंद्राज सिंह, आशीष सूद, विधायक अजय महावर, मनोज शौकीन और गजेंद्र दराल भी शामिल थे। सभी ने साहिब सिंह वर्मा के योगदान को याद किया।

साहिब सिंह वर्मा का राजनीतिक सफर

PunjabKesari

साहिब सिंह वर्मा का जन्म 15 मार्च 1943 को दिल्ली के मुंडका गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से की थी। 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर उन्होंने दिल्ली नगर निगम के सदस्य के रूप में पहली बार चुनाव जीता। इसके बाद 1996 में वह दिल्ली के मुख्यमंत्री बने और उन्होंने दो साल से अधिक समय तक मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी निभाई।

रेखा गुप्ता ने साझा की यादें

कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साहिब सिंह वर्मा के योगदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, 'मैं सौभाग्यशाली मानती हूं कि मुझे उनके द्वारा शुरू किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने का मौका मिला है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम दिल्ली को विकास की और अधिक आगे बढ़ाएं।' रेखा गुप्ता ने अपनी छात्र जीवन की एक घटना साझा करते हुए बताया कि जब वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष बनी थीं, तब साहिब सिंह वर्मा ने उन्हें बधाई दी थी।

PunjabKesari

रेखा गुप्ता ने कहा- आज उनकी बेटी दिल्ली की मुख्यमंत्री है और बेटा प्रवेश वर्मा मंत्री हैं। यह भी हो सकता था कि उल्टा होता, लेकिन हमारे संस्कारों में बड़ी बहन को प्राथमिकता दी जाती है। हम मिलकर साहिब सिंह वर्मा के सपनों की दिल्ली बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

प्रवेश वर्मा ने लिया संकल्प

इस अवसर पर दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली के विकास को और अधिक गति देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा, 'मेरे पिता ने अपना पूरा जीवन दिल्ली की सेवा में समर्पित किया। अब उनके अधूरे कामों को पूरा करने की जिम्मेदारी मेरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम उनके सपनों को पूरा करेंगे और दिल्ली को आगे बढ़ाएंगे।'

साथ ही उन्होंने यह भी याद दिलाया कि हाल ही में उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 4,000 से अधिक मतों से हराया था, जिसे वे 'जायंट स्लेयर' के रूप में पहचानते हैं।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!