Breaking




तमिलनाडु के चर्च का पादरी जॉन जेबराज केरल से गिरफ्तार, नाबालिग लड़कियों से यौन उत्पीड़न का आरोप

Edited By Pardeep,Updated: 14 Apr, 2025 04:09 AM

pastor john jebaraj arrested from kerala

तमिलनाडु में पिछले वर्ष दो नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 37 वर्षीय एक पादरी को केरल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

कोयंबटूरः तमिलनाडु में पिछले वर्ष दो नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 37 वर्षीय एक पादरी को केरल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यहां ‘किंग्स जेनरेशन चर्च' के पादरी जॉन जेबराज को केंद्रीय गांधीपुरम महिला पुलिस थाने की विशेष टीम ने केरल के इडुक्की जिले से हिरासत में लिया और उसे कोयंबटूर लाया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया से कहा, "उसे पॉक्सो अधिनियम (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) के तहत गिरफ्तार किया गया है। वह केरल में था।" 

पुलिस के अनुसार, पिछले वर्ष अपने आवास पर आयोजित एक समारोह में उसने दो लड़कियों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने बताया कि हालांकि यह घटना तब प्रकाश में नहीं आई थी लेकिन पीड़िताओं के परिवार के एक सदस्य को हाल में इसकी जानकारी मिली जिसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!