पवन कल्याण ने उपमुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला, लोगों ने दी शुभकामनाएं

Edited By Utsav Singh,Updated: 19 Jun, 2024 01:03 PM

pawan kalyan took over as deputy chief minister people congratulated him

जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाल लिया।

आंध्र प्रदेश : जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाल लिया। अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण को पंचायत राज और ग्रामीण विकास, पर्यावरण, वन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्रामीण जलापूर्ति विभाग भी उनके पास है। जनसेना पार्टी के कई नेताओं ने पवन कल्याण को उपमुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।

PunjabKesari

समझा जाता है कि कार्यभार संभालने के बाद उपमुख्यमंत्री वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे ताकि समीक्षा बैठकें की जा सकें। पवन कल्याण दक्षिणी राज्य के पीथापुरम विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व करते हैं और पहली बार मंत्री बने हैं।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!