अंतरिक्ष में पीरियड्स को मैनेज करना: Sunita Williams की चुनौती और पीरियड्स रोकने वाली दवाइयों के जानें प्रभाव

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 25 Mar, 2025 02:17 PM

period stopping medicines are they safe for women s health

हाल ही में अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने 9 महीने बाद अंतरिक्ष से धरती पर वापसी की है। इस दौरान उन्होंने कई तरह की चुनौतियों का सामना किया होगा। एक महत्वपूर्ण सवाल जो अक्सर उठता है वह यह है कि अंतरिक्ष में महिलाओं के लिए अपने मासिक धर्म...

नेशनल डेस्क। हाल ही में अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने 9 महीने बाद अंतरिक्ष से धरती पर वापसी की है। इस दौरान उन्होंने कई तरह की चुनौतियों का सामना किया होगा। एक महत्वपूर्ण सवाल जो अक्सर उठता है वह यह है कि अंतरिक्ष में महिलाओं के लिए अपने मासिक धर्म (पीरियड्स) को कैसे मैनेज किया जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार महिलाएं अंतरिक्ष में जाने पर अपने पीरियड्स को कंट्रोल करने के लिए पीरियड्स रोकने वाली गोलियां लेती हैं लेकिन सवाल यह है कि क्या ये गोलियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं?

क्या पीरियड्स को रोकने वाली दवाइयाँ सुरक्षित हैं?

कई महिलाएं किसी खास वजह से अपने पीरियड्स को रोकने या टालने के लिए दवाइयों का सेवन करती हैं। उदाहरण के लिए कोई धार्मिक या सामाजिक कार्य या फिर यात्रा पर जाने के कारण लेकिन क्या यह तरीका हमेशा सुरक्षित होता है? डॉक्टर के अनुसार अगर आप साल में एक या दो बार इस दवा का सेवन करती हैं तो कोई बड़ी समस्या नहीं होती लेकिन अगर आप बार-बार पीरियड्स रोकने की दवाइयों का सेवन करती हैं तो यह सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

PunjabKesari

 

डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी 

हर महिला का पीरियड्स सिस्टम अलग होता है। कुछ महिलाओं को अत्यधिक दर्द होता है तो कुछ को बहुत ज्यादा रक्तस्राव (ब्लीडिंग) होता है। कुछ महिलाओं के पीरियड्स सिर्फ 2 दिन तक होते हैं जबकि कुछ के 7 दिन तक चलते हैं। कुछ महिलाएं 10-12 दिन तक भी पीरियड्स का अनुभव करती हैं। अगर आपको किसी वजह से अपने मासिक धर्म को पहले या बाद में लाने की दवा लेनी हो तो यह जरूरी है कि आप बिना डॉक्टर की सलाह के दवा का सेवन न करें। डॉक्टर आपकी मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर आपको सही दवाइयाँ देंगे। खासकर जिन महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर, शुगर की समस्या या गाढ़ा खून (हाई क्लॉटिंग) जैसी समस्याएं हैं उन्हें पीरियड्स रोकने की दवाइयाँ नहीं लेनी चाहिए।

PunjabKesari

 

पीरियड्स रोकने की गोलियों के साइड इफेक्ट्स

पीरियड्स को टालने वाली गोलियाँ खाने से कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। डॉक्टर के अनुसार इन गोलियों के सेवन से उल्टी आना, जी मिचलाना, वजन बढ़ना, स्तनों में दर्द होना, ब्रेकथ्रू पीरियड्स (अचानक से रक्तस्राव होना) और सिर में दर्द जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। अगर आपको इन लक्षणों का अनुभव हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

पीरियड्स को टालने के लिए दवाइयों का सेवन महिलाओं के लिए एक आम बात हो सकती है लेकिन इसका सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए किसी भी दवा का सेवन करने से पहले विशेषज्ञ से मार्गदर्शन लेना हमेशा जरूरी होता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!