Petrol Diesel Price : महिने के पहले दिन मिली खुशखबरी, देशभर में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, यहां बढ़ी ईंधन की कीमत

Edited By Mahima,Updated: 01 Jul, 2024 04:04 PM

petrol diesel price petrol and diesel became cheaper across the country

भारतीय तेल कंपनियों द्वारा महीने की पहली तारीख को पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी किए जाते हैं। इसी बीच आज यानी 1 जुलाई 2024 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 30 रुपये प्रति यूनिट की कटौती की, जबकि घरेलू गैस...

नेशनल डेस्क: भारतीय तेल कंपनियों द्वारा महीने की पहली तारीख को पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी किए जाते हैं। इसी बीच आज यानी 1 जुलाई 2024 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 30 रुपये प्रति यूनिट की कटौती की, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके अलावा, राज्य स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बदलाव किए गए हैं।

कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल?
- बिहार: पेट्रोल की कीमत 37 पैसे बढ़कर 107.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.79 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
- उत्तर प्रदेश: पेट्रोल 27 पैसे बढ़कर 94.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 31 पैसे बढ़कर 87.79 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
- महाराष्ट्र: पेट्रोल 35 पैसे बढ़कर 104.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 43 पैसे बढ़कर 91.08 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
- कोलकाता: पेट्रोल और डीजल की कीमत में 1 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

 कहां सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल?
- चेन्नई
- गोवा
- आंध्र प्रदेश
- अरुणाचल प्रदेश
- हिमाचल
- केरल
- मध्य प्रदेश
- मणिपुर
- मिजोरम
- नागालैंड
- पुडुचेरी
- पंजाब
- तामिलनाडु
- पश्चिम बंगाल

महानगरों में पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर)
- दिल्ली: 94.72 रुपये
- मुंबई: 104.21 रुपये
- कोलकाता: 104.95 रुपये
- चेन्नई: 100.75 रुपये
- बेंगलुरु: 102.84 रुपये

महानगरों में डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
- दिल्ली: 87.62 रुपये
- मुंबई: 92.15 रुपये
- कोलकाता: 91.76 रुपये
- चेन्नई: 92.34 रुपये
- बेंगलुरु: 88.95 रुपये

अन्य शहरों क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर पेट्रोल की कीमत डीजल की कीमत
नोएडा 94.66 87.76
गुड़गांव 94.90     87.76
लखनऊ     94.56     87.66
कानपुर     94.50     88.86
प्रयागराज     95.28     88.45
आगरा     94.47     87.53
वाराणसी     95.07     87.76
मथुरा     94.41     87.19
मेरठ     94.34     87.38
गाजियाबाद     94.65     87.75
गोरखपुर     94.97     88.13
पटना     106.06     92.87
जयपुर     104.85     90.32
हैदराबाद     107.41     95.65
बेंगलुरु     102.84      88.95
भुवनेश्वर     101.06     92.64
चंडीगढ़ 94.64     82.40

कैसे ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल के रेट?
- भारतीय तेल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट (IOC)
- हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ऑफिशियल वेबसाइट (HPCL)
- भारत पेट्रोलियम की ऑफिशियल वेबसाइट (BPCL)

 बिना इंटरनेट के SMS से जानें ईंधन के रेट
- Indian Oil: RSP और अपने शहर का पिन कोड 9224992249 नंबर पर SMS करें।
- भारत पेट्रोलियम: RSP और अपने शहर का पिन कोड 9223112222 नंबर पर SMS करें।
- हिंदुस्तान पेट्रोलियम: HPPrice और अपने शहर का पिन कोड 9222201122 नंबर पर SMS करें।

आप भारतीय तेल कंपनियों के मोबाइल ऐप से भी ईंधन रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!