धूम फिल्म देखकर म्यूजियम से 15 करोड़ के सिक्के चुराने का बनाया प्लान, लेकिन 25 फीट ऊंची दीवार...

Edited By Harman Kaur,Updated: 04 Sep, 2024 11:37 AM

plan made to steal coins worth rs 15 crore from museum

मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में स्थित स्टेट म्यूजियम से करीब 15 करोड़ रुपए का पुरातात्विक सामान चोरी होने से बच गया। दरअसल, चोरी करने के बाद आरोपी ने 25 फीट ऊंची दीवार फांदने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहा और पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के पास से...

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में स्थित स्टेट म्यूजियम से करीब 15 करोड़ रुपए का पुरातात्विक सामान चोरी होने से बच गया। दरअसल, चोरी करने के बाद आरोपी ने 25 फीट ऊंची दीवार फांदने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहा और पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के पास से म्यूजियम से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के और अन्य सामग्री बरामद की।

'धूम फिल्म देखकर बनाया था प्लान...'
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने  बताया कि उसने धूम फिल्म देखकर म्यूजियम से चोरी करने का प्लान बनाया था। इतना ही नहीं उसने दीवार फांदने के लिए खंभे पर चढ़ने की प्रैक्टिस भी की थी। वारदात को अंजाम देने से पहले वह कई बार अपने बेटे के साथ म्यूजियम में आया था और सारे रास्ते अच्छी तरह से देख कर चोरी की प्लानिंग की थी।

25 फीट की दीवार फांदने में असफल रहा चोर
आरोपी ने आगे बताया कि बीते रविवार को दोपहर में उसने म्यूजियम का टिकट खरीदा और वहां दाखिल हो गया। इसके बाद कई घंटों तक वह म्यूजियम की सीढ़ियों के नीचे छिपकर बैठा रहा। वहीं, जब म्यूजियम बंद हो गया तो बाहर निकला और चोरी की। इसके बाद उसने देखा कि बाहर कुछ होमगार्ड और प्राइवेट गार्ड भी मौजूद थे। जिसके बाद उसने 25 फीट की दीवार फांदने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। जिसके बाद वहां ही बैठा रहा।

पुलिस को म्यूजियम में  घायल अवस्था में मिला चोर
घटना का पता तब चला जब मंगलवार की सुबह म्यूजियम के कर्मचारी काम पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कई कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान गायब था। म्यूजियम के कर्मचारियों ने श्यामला हिल्स पुलिस थाने को घटना की सूचना दी। पुलिस ने म्यूजियम पहुंचकर देखा कि दो कमरों के ताले टूटे हुए थे। म्यूजियम सोमवार को अवकाश पर था, इसलिए सभी कमरों में ताले लगाए गए थे और सील बंद कर दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने म्यूजियम के सभी गेट पर ताले लगवाए और तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आरोपी घायल अवस्था में पाया गया।

बिहार का रहने वाला है आरोपी
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना नाम विनोद यादव बताया और कहा कि वह बिहार के गया का निवासी है। उसके पास से एक थैला मिला, जिसमें से सोने के 98 सिक्के, चांदी के 75 सिक्के, तांबे के 38 सिक्के, एक सोने का मेडल, 12 मिश्रित धातु के छोटे-बड़े मेडल बरामद किए गए। सामान की कुल कीमत करीब 12 से 15 करोड़ रुपए है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!