mahakumb

PM Kisan Yojana: 24 फरवरी को किसानों को मिलेगी 19वीं किस्त...इन किसानों को नहीं मिलेगा फायदा

Edited By Anu Malhotra,Updated: 17 Feb, 2025 12:52 PM

pm kisan yojana  pm kisan farmers 19th installment

केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) चला रही है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन किस्तों में उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। अब तक 18...

नेशनल डेस्क: केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) चला रही है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन किस्तों में उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। अब तक 18 किस्तें जारी की जा चुकी हैं, और अब किसान 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

24 फरवरी को किसानों के खाते में आएगी 19वीं किस्त
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि 24 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के खातों में ₹2,000 की 19वीं किस्त जारी करेंगे।

किन किसानों को नहीं मिलेगा फायदा?
हालांकि, कुछ किसानों को इस बार की किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार ने पहले ही सूचना दी थी कि सभी किसानों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। अगर कोई किसान ई-केवाईसी पूरी नहीं करता है, तो उसकी किस्त अटक सकती है।

इसके अलावा, जिन किसानों के बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) की सुविधा बंद है, उन्हें भी किस्त नहीं मिलेगी। किसानों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका बैंक खाता सक्रिय हो और सभी जरूरी दस्तावेज अपडेट हों।

महत्वपूर्ण बातें:
- ₹2,000 की 19वीं किस्त 24 फरवरी को किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
- ई-केवाईसी पूरा नहीं करने वाले किसानों को पैसा नहीं मिलेगा।
- डीबीटी सुविधा बंद होने पर भी किस्त अटक सकती है।
-अपना स्टेटस चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।

किसानों को जल्द से जल्द ई-केवाईसी और बैंक खाते से जुड़े अपडेट पूरे कर लेने चाहिए, ताकि उनकी 19वीं किस्त न रुके।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!