Paris Olympics 2024: 'नीरज उत्कृष्टता का साकार रूप हैं', PM मोदी ने चोपड़ा को रजत पदक जीतने पर दी बधाई

Edited By Pardeep,Updated: 09 Aug, 2024 06:27 AM

pm modi congratulated neeraj chopra on winning the silver medal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले भालाफेंक स्टार नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा है कि वह उत्कृष्टता के साकार रूप हैं। टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज ने 89.45 मीटर का थ्रो फेंककर पेरिस में रजत पदक हासिल किया।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले भालाफेंक स्टार नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा है कि वह उत्कृष्टता के साकार रूप हैं। टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज ने 89.45 मीटर का थ्रो फेंककर पेरिस में रजत पदक हासिल किया। 

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर उन्हें बधाई देते हुए लिखा ,‘‘ नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता का साकार रूप हैं। बार बार उन्होंने अपनी श्रेष्ठता की बानगी दी है। भारत हर्षित है कि उन्होंने एक बार फिर ओलंपिक में सफलता पाई है।'' उन्होंने कहा ,‘‘ रजत जीतने पर उन्हें बधाई। वह आने वाले असंख्य एथलीटों को अपने सपने पूरे करने और देश को गौरवान्वित करने के लिये प्रेरित करते रहेंगे।'' 

नीरज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय
इस मेडल के साथ ही 26 साल के नीरज चोपड़ा ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वो लगातार 2 ओलंपिक के व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड और सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले भारत के लिए व्यक्तिगत इवेंट (शूटिंग) में अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग 2008 में गोल्ड जीता था। मगर वो इसके बाद कोई मेडल नहीं जीत सके।

नीरज यदि गोल्ड जीतते तो ओलंपिक के इतिहास में खिताब बरकरार रखने वाले दुनिया के 5वें और भारत के पहले खिलाड़ी बन सकते थे। इसके साथ ही ओलंपिक के व्यक्तिगत इवेंट में 2 गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय भी बन सकते थे। मगर वो इस रिकॉर्ड से चूक गए।

इसके अलावा ओलंपिक में इससे पहले व्यक्तिगत इवेंट में रेसलर सुशील कुमार और बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ही कोई भी दो मेडल जीत सके हैं। उनके बाद नीरज तीसरे भारतीय हैं, जिन्होंने ओलंपिक में कोई भी 2 मेडल जीते हैं। हालांकि सुशील और सिंधु गोल्ड नहीं जीत सके थे। उन्होंने 2008 बीजिंग में ब्रॉन्ज और फिर लंदन 2012 में सिल्वर मेडल जीता था। जबकि सिंधु ने 2016 रियो में सिल्वर और टोक्यो 2020 में ब्रॉन्ज जीता था। 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!