PM मोदी ने Congress पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस को टुकड़े-टुकड़े गिरोह और शहरी नक्सली चला रहे हैं

Edited By Harman Kaur,Updated: 20 Sep, 2024 02:45 PM

pm modi congress is being run by tukde tukde gangs and urban naxalites

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शुक्रवार को ‘पीएम विश्वकर्मा योजना' के एक साल पूरे होने पर महाराष्ट्र के वर्धा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को ‘‘टुकड़े-टुकड़े गिरोह''...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शुक्रवार को ‘पीएम विश्वकर्मा योजना' के एक साल पूरे होने पर महाराष्ट्र के वर्धा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को ‘‘टुकड़े-टुकड़े गिरोह'' और शहरी नक्सली चला रहे हैं।

PM मोदी ने कहा कि, ‘‘आज आप जिस कांग्रेस को देखते हैं, यह वह पार्टी नहीं है, जिसके साथ महात्मा गांधी जैसे महान व्यक्ति जुड़े थे।'' उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नफरत का भूत घुस गया है। आज की कांग्रेस में देशभक्ति की आत्मा अंतिम सांस ले चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेताओं द्वारा विदेश में दिए भाषणों के ‘‘भारत विरोधी एजेंडे'' पर भी बात की। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना यह बात की। गांधी आरक्षण प्रणाली पर अमेरिका में अपनी टिप्पणी को लेकर सत्तारूढ़ सरकार की आलोचना का सामना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें....
Tirupati Laddu Case: प्रसाद में चर्बी मिलने पर भड़के साधु-संत, कहा- दोषियों को हो फांसी की सजा

तिरुपति बालाजी के प्रसाद में चर्बी मिलाने के मामले को लेकर अयोध्या के साधु-संतों में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा है कि इस घोटाले में शामिल दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि तिरुपति बालाजी एक आस्था का केंद्र है, जहां लाखों लोग आते हैं। प्रसाद में चर्बी मिलाने की जानकारी मिलना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ है। जो भी दोषी हैं, उन्हें सख्त सजा मिलनी चाहिए।"

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!