Breaking




श्रीलंका यात्रा में PM मोदी ने रिश्तों को दी नई मजबूती, रक्षा और ऊर्जा समेत कई समझौते हुए

Edited By Parveen Kumar,Updated: 08 Apr, 2025 08:11 PM

pm modi gave new strength to relations during his visit to sri lanka

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 अप्रैल 2025 को श्रीलंका की यात्रा पूरी की, जिसे श्रीलंका की सरकार ने बहुत ही सफल और उपयोगी बताया है। इस यात्रा में मोदी जी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से मुलाकात की और रक्षा, ऊर्जा और डिजिटल क्षेत्र...

नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 अप्रैल 2025 को श्रीलंका की यात्रा पूरी की, जिसे श्रीलंका की सरकार ने बहुत ही सफल और उपयोगी बताया है। इस यात्रा में मोदी जी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से मुलाकात की और रक्षा, ऊर्जा और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए कई अहम समझौते किए।

क्या है खास बात?

  • ये मोदी जी की श्रीलंका की चौथी यात्रा थी (2015 के बाद से)।
  • यात्रा का उद्देश्य भारत और श्रीलंका के बीच दोस्ती और सहयोग को और मजबूत करना था।
  • दोनों देशों के बीच सदियों पुराने रिश्ते, साझा संस्कृति और आर्थिक जुड़ाव को बढ़ाने पर खास ध्यान दिया गया।
  • यह यात्रा भारत की 'पड़ोसी पहले नीति' और 'महासागर नीति' के तहत की गई, जिसमें श्रीलंका को एक महत्वपूर्ण साझेदार माना गया है।

श्रीलंका सरकार का क्या कहना है?

  • राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, यह यात्रा भविष्य के लिए प्रतिबद्धता और पुरानी दोस्ती का प्रतीक है।
  • इससे भारत-श्रीलंका के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंध और गहरे होंगे।
  • दोनों देशों की साझेदारी से अब नए विकास और सहयोग के रास्ते खुलेंगे, जो आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाएंगे।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!