PM मोदी ने 11 लाख लखपति दीदियों को सौंपे प्रमाण-पत्र, कहा- ये सिर्फ कमाई बढ़ाने का अभियान नहीं...

Edited By Utsav Singh,Updated: 25 Aug, 2024 05:44 PM

pm modi handed over certificates to 11 lakh lakhpati sisters

महाराष्ट्र के जलगांव में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 लाख 'लखपति दीदी' महिलाओं का सम्मान किया और उन्हें प्रमाण पत्र सौंपे। 'लखपति दीदी' वे महिलाएं होती हैं जो स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सालाना एक लाख रुपये या उससे अधिक की आय...

नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र के जलगांव में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 लाख 'लखपति दीदी' महिलाओं का सम्मान किया और उन्हें प्रमाण पत्र सौंपे। 'लखपति दीदी' वे महिलाएं होती हैं जो स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सालाना एक लाख रुपये या उससे अधिक की आय अर्जित करती हैं। लखपति दीदी सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने इस अभियान के महत्व को उजागर करते हुए कहा कि यह केवल महिलाओं की आय बढ़ाने का प्रयास नहीं है। उन्होंने बताया कि यह पहल न केवल परिवारों को बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी सशक्त बना रही है। पीएम मोदी ने कहा कि ‘लखपति दीदी’ का यह अभियान गांवों के आर्थिक तंत्र में महत्वपूर्ण बदलाव ला रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया दिशा मिल रहा है।

PunjabKesari

पीएमओ ने एक वीडियो क्लिप जारी किया
लखपति दीदी सम्मेलन के दौरान महिलाओं का उत्साह अत्यधिक देखने को मिला। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इस उत्साह को दिखाने के लिए एक वीडियो क्लिप जारी किया है, जिसमें महिलाएं अपनी खुशी और गर्व व्यक्त करती नजर आ रही हैं। वीडियो में कई महिलाएं कह रही हैं, “हमें लखपति दीदी बनने पर गर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिससे हमें बहुत लाभ हुआ है।” वहीं, कुछ महिलाएं कह रही हैं, “प्रधानमंत्री मोदी का सपना था कि हर महिला लखपति बने और हमारे समूह की अधिकांश महिलाएं इस सपने को साकार करने में सफल हो गई हैं। यह हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है।”

PunjabKesari

2047 तक भारत पूरी तरह से विकसित हो जाए
लखपति दीदी सम्मेलन के दौरान, कई महिलाएं 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना पर भी अपने विचार साझा कर रही हैं। एक दीदी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2047 तक भारत पूरी तरह से विकसित हो जाए। मैं भी चाहती हूं कि हमारी कंपनी से पांच हजार किसान जुड़ें और सभी लखपति बन जाएं।” सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रही दीदियों ने कहा कि इस अनूठी पहल ने उन्हें आत्मनिर्भर बना दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस संदर्भ में 5,000 करोड़ रुपये के बैंक ऋण की घोषणा की है, जो 2,35,400 स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के 25.8 लाख सदस्यों को लाभ पहुंचाएगा। इस कदम से महिलाओं को न केवल आर्थिक सहायता मिलेगी, बल्कि उनके आत्मनिर्भर बनने के सपने को भी साकार किया जा सकेगा।

लखपति दीदी पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा बन रही
22 अगस्त को केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी थी कि रविवार को वर्चुअल माध्यम के जरिए 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 30,000 स्थानों से लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री ने कहा कि इन ‘लखपति दीदियों’ ने न केवल अपने परिवारों को गरीबी से बाहर निकाला है, बल्कि वे पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा बन रही हैं।

PunjabKesari

मंत्रालय ने1 करोड़ लखपति दीदियां तैयार की हैं...
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि "ग्रामीण विकास मंत्रालय ने अब तक 1 करोड़ लखपति दीदियां तैयार की हैं। हमारा लक्ष्य अगले तीन वर्षों में तीन करोड़ लखपति दीदियां बनाने का है।" उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रालय ने स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को एक लाख रुपये या उससे अधिक की वार्षिक आय अर्जित करने के लिए एक विशेष प्रक्रिया अपनाई है, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवनस्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!