PM मोदी ने BJP सदस्यता को रिन्यू किया, सदस्यता अभियान को लेकर नागरिकों से की खास अपील

Edited By Utsav Singh,Updated: 03 Sep, 2024 03:07 PM

pm modi renewed bjp membership made a special appeal to the citizens

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 2 अगस्त को अपने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उन्होंने अपनी प्राथमिक सदस्यता को नवीनीकरण कर...

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 2 अगस्त को अपने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत पार्टी का लक्ष्य है कि वह 10 करोड़ नए कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी में शामिल करें। इस अभियान की शुरुआत के दौरान, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहली सदस्यता की पर्ची प्रदान की।

वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उन्होंने अपनी प्राथमिक सदस्यता को नवीनीकरण कर लिया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा, "बीजेपी एक कार्यकर्ता केंद्रित पार्टी है, जो 'इंडिया फर्स्ट' के आदर्श वाक्य के साथ काम करती है। मैंने अपनी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता को नवीनीकृत किया है और मैं सभी कार्यकर्ताओं से भी ऐसा करने की अपील करता हूँ।"


चलिए, मिलकर एक विकसित भारत का निर्माण करें...
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, "बीजेपी सदस्यता2024 आंदोलन के दौरान मैं सभी क्षेत्रों के लोगों को बीजेपी में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूँ। आप 8800002024 पर मिस्ड कॉल देकर या NaMo ऐप के माध्यम से भी पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं। चलिए, मिलकर एक विकसित भारत का निर्माण करें।" इस सदस्यता अभियान के तहत, पार्टी का सदस्य बनने के लिए लोगों को केवल एक मिस्ड कॉल देना होगा। इस अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। बीजेपी मुख्यालय में इस अभियान के लॉन्च के दौरान, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्ड कॉल के माध्यम से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अभियान को पूरे देश में चलाया जा रहा
इस अभियान को पूरे देश में चलाया जा रहा है, लेकिन जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, झारखंड, और महाराष्ट्र को इस अभियान से बाहर रखा गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य पार्टी की सदस्यता को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों को पार्टी के साथ जोड़ना है। अगर आप भी बीजेपी की सदस्यता लेना चाहते हैं, तो अपने मोबाइल फोन से नंबर 8800002024 पर एक मिस्ड कॉल दें। मिस्ड कॉल देने के बाद, आपके फोन पर एक संदेश प्राप्त होगा, जिसमें आपके सदस्यता नंबर और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी होगी। इस सरल प्रक्रिया के माध्यम से आप बीजेपी के सदस्य बन सकते हैं और पार्टी के विभिन्न अभियानों और गतिविधियों में भाग ले सकते हैं।

यदि आप अपना पर्सनलाइज्ड मेंबरशिप कार्ड जेनरेट करना चाहते हैं, तो आपको इन चरणों का पालन करना होगा:

  1. मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करें: मिस्ड कॉल के बाद प्राप्त संदेश में एक लिंक होगा। इस लिंक पर क्लिक करें।

  2. मोबाइल नंबर दर्ज करें: लिंक खोलने पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

  3. OTP प्राप्त करें: मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद, आपके फोन पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) भेजा जाएगा।

  4. OTP दर्ज करें: प्राप्त OTP को सही स्थान पर दर्ज करें।

  5. व्यक्तिगत जानकारी भरें: OTP दर्ज करने के बाद, आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी, जिसमें नाम, जन्म तिथि, उम्र, लिंग आदि शामिल हैं।

  6. प्रोफाइल फोटो अपलोड करें: मेंबरशिप कार्ड के लिए एक प्रोफाइल फोटो अपलोड करें और दी गई जानकारी भरें।

  7. पता और विधानसभा क्षेत्र की जानकारी दर्ज करें: इसके बाद, अपना पता, विधानसभा क्षेत्र, राज्य आदि की जानकारी भी भरें।

  8. सारी डिटेल्स की पुष्टि करें: सभी जानकारी सही तरीके से दर्ज करने के बाद, आपका पर्सनलाइज्ड मेंबरशिप कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

  9. मेंबरशिप कार्ड डाउनलोड और शेयर करें: कार्ड डाउनलोड करने के बाद, आप इसे अपने डिवाइस पर सेव कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इसे शेयर भी कर सकते हैं।

इन चरणों को पूरा करके आप आसानी से अपना मेंबरशिप कार्ड प्राप्त कर सकते हैं और बीजेपी की सदस्यता का हिस्सा बन सकते हैं।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!