पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा से वापस लौटे PM मोदी, द्विपक्षीय मुद्दों पर हुई चर्चा

Edited By Utsav Singh,Updated: 24 Aug, 2024 01:56 PM

pm modi returns from visit to poland and ukraine bilateral issues discussed

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोलैंड और यूक्रेन की अपनी ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर भारत लौट चुके हैं। इस यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने पोलैंड और यूक्रेन के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर महत्वपूर्ण बातचीत की। उनके विदेश दौरे के बाद, रूस और यूक्रेन के बीच...

नेशमल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोलैंड और यूक्रेन की अपनी ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर भारत लौट चुके हैं। इस यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने पोलैंड और यूक्रेन के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर महत्वपूर्ण बातचीत की। उनके विदेश दौरे के बाद, रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के समाप्त होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इस संदर्भ में, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि भारत इस संघर्ष को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को यूक्रेन की सात घंटे की यात्रा के बाद कीव से प्रस्थान किया। इस यात्रा के दौरान, उन्होंने राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ "सार्थक वार्ता" की और रूस के साथ चल रहे युद्ध को समाप्त करने में व्यक्तिगत रूप से योगदान देने का आश्वासन दिया।

अपनी यात्रा के समापन के बाद, पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, "यूक्रेन की मेरी यात्रा ऐतिहासिक रही। मैं भारत-यूक्रेन की मित्रता को और मजबूत करने के उद्देश्य से इस महान देश में आया हूं। राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ मेरी बातचीत बहुत सार्थक रही। भारत का दृढ़ विश्वास है कि शांति हमेशा बनी रहनी चाहिए। मैं यूक्रेन की सरकार और लोगों को उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कीव में राष्ट्रपति जेलेंस्की को यह आश्वासन दिया कि वह दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इसके अलावा, उन्होंने शांति कायम करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए अपनी तत्परता भी व्यक्त की। बता दें कि रूस ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर हमला किया था, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!